Galgotia University रोबोट डॉग विवाद: प्रोफेसर नेहा का इस्तीफा स्वीकार, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

ग्रेटर नोएडा। गलगोटिया यूनिवर्सिटी के एआई इम्पैक्ट समिट में चीन में निर्मित रोबोट डॉग को प्रदर्शित करने को लेकर हुए विवाद के बाद यूनिवर्सिटी की कम्युनिकेशन प्रोफेसर नेहा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। हालांकि, यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने अभी तक इस मामले पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और चुप्पी साध रखी है।

अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी के बीच वायरल वीडियो

इस विवाद के दौरान नेहा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने गलगोटिया यूनिवर्सिटी के रुझान और भूमिका पर अपनी सफाई दी। वीडियो में नेहा ने कहा, “एक गलत मतलब ने इंटरनेट पर तूफान खड़ा कर दिया है। शायद मैं जो कहना चाहती थी, वह साफ़-साफ़ नहीं कह पाई, या इसे ठीक से समझा नहीं गया। गलगोटिया यूनिवर्सिटी एक जिम्मेदार शैक्षणिक संस्थान है। हमने कभी यह दावा नहीं किया कि हमने इसे डेवलप किया है। डेवलपमेंट का मतलब कुछ डिजाइन करना और बनाना नहीं है।”

इंट्रोडक्शन में हुआ विवाद

प्रोफेसर नेहा एआई एक्सपो में रोबोट डॉग को “ओरियन” के रूप में पेश करती नजर आई थीं और इसके बारे में विवरण देती दिखीं। इस प्रस्तुति के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई और यूनिवर्सिटी की अंतरराष्ट्रीय छवि पर सवाल उठे।

इस्तीफा स्वीकार, टिप्पणी नहीं

सूत्रों के अनुसार, यूनिवर्सिटी ने नेहा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, लेकिन मैनेजमेंट ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इस मामले पर आने वाले समय में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

Related posts