पांच महिला वैज्ञानिकों को 2025 का लोरियल – यूनेस्को पुरस्कार

बीजिंग। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने कहा कि चीनी वैज्ञानिक वांग श्याओयुन सहित पांच लोगों ने 2025 लोरियल-यूनेस्को विश्व उत्कृष्ट महिला वैज्ञानिक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इससे भौतिकी, गणित और कंप्यूटर विज्ञान क्षेत्रों में उनके अग्रणी योगदान को मान्यता दी गई। इस वर्ष के अन्य चार विजेताओं में दक्षिण अफ्रीका के वेस्टर्न केप विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान की प्रोफेसर प्रिसिला वेकर, जर्मनी के मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर केमिकल फिजिक्स ऑफ सॉलिड्स की निदेशक क्लाउडिया फेलसर, अर्जेटीना के नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ला प्लाटा के सटीक विज्ञान संकाय में भौतिकी की प्रोफेसर मारिया टेरेसा डोवा और अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान की प्रतिष्ठित सेवानिवृत्त प्रोफेसर वारवरा फिनलेसन – पिट्स शामिल हैं।

यूनेस्को के अनुसार छिंगहुआ विश्वविद्यालय के उन्नत अध्ययन संस्थान में प्रोफेसर वांग श्याओयुन ने क्रिप्टोग्राफी और संबंधित गणितीय समस्याओं के क्षेत्र में प्रमुख शोध परिणामों को हासिल किया, जिसने सुरक्षित डेटा संचार और भंडारण के लिए ठोस गारंटी प्रदान की है । उनके अभूतपूर्व शोध ने संचार प्रोटोकॉल में व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले हैश फंक्शनों में मौलिक कमजोरियों को उजागर किया और हैश फंक्शन मानकों की नई पीढ़ी के निर्माण को बढ़ावा दिया। आज, इन मानकों का बैंकिंग कार्ड, कंप्यूटर पासवर्ड और ई-कॉमर्स में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

उनके परिवर्तनकारी शोध ने कई महिलाओं को गणित और साइवर सुरक्षा में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया है।
विजेताओं का चयन विश्व भर के 466 नामांकित व्यक्तियों में से एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। विजेता सामूहिक रूप से विज्ञान में महिलाओं के गहन प्रभाव को दर्शाती हैं, तथा उनके उत्कृष्ट अनुसंधान ने विश्व के वारे में हमारी समझ को उन्नत किया है, तथा भावी पीढ़ियों, विशेषकर युवा महिलाओं को ज्ञान और नवाचार की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है । पुरस्कार समारोह 12 जून को पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : दुनिया के शीर्ष 12 प्रौद्योगिकी केंद्रों में शामिल हुआ बेंगलुरु

Related posts