CBI की बड़ी कार्रवाई: इटारसी KVS-1 की प्रिंसिपल श्रद्धा पाठक 3 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, कर्मचारी भी शिकंजे में

KV Itarsi principal arrested,Shraddha Pathak CBI arrest,CBI ACB Bhopal raid Itarsi,Kendriya Vidyalaya Itarsi news,Itarsi KV 1 bribe case,CBI arrests principal for bribery,MP crime news Itarsi

इटारसी: मध्य प्रदेश के इटारसी स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 (ऑर्डिनेंस फैक्ट्री) में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भोपाल टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने विद्यालय की प्राचार्य (प्रिंसिपल) श्रद्धा पाठक को 3 लाख रुपये की भारी-भरकम रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस अचानक हुई छापेमारी से शिक्षा विभाग और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

सीबीआई ने इस भ्रष्टाचार के मामले में प्राचार्य के साथ-साथ मिलीभगत में शामिल विद्यालय के एक अन्य कर्मचारी ‘सराठे’ को भी हिरासत में ले लिया है।

बिल पास करने के एवज में मांगी थी घूस

मिली जानकारी के मुताबिक, भोपाल की एक वेंडर/सप्लायर फर्म ने केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में अपनी सेवाएं और सामग्री प्रदान की थी। फर्म के बकाया बिलों के भुगतान के लिए लंबे समय से चक्कर लगवाए जा रहे थे। आरोप है कि प्राचार्य श्रद्धा पाठक द्वारा इन बिलों को क्लीयर करने की एवज में 3 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

CBI ने बिछाया जाल, रंगे हाथों दबोचा

प्राचार्य की लगातार रिश्वत की मांग से परेशान होकर पीड़ित फर्म के प्रतिनिधि ने इसकी लिखित शिकायत सीबीआई (ACB), भोपाल से की। शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराने के बाद सीबीआई ने आरोपी प्राचार्य को पकड़ने के लिए एक विशेष जाल बिछाया। जैसे ही फरियादी से रिश्वत की रकम ली गई, सीबीआई की टीम ने दबिश देकर प्राचार्य को रंगे हाथों धर दबोचा। मामले में सीबीआई की टीम दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और स्कूल परिसर स्थित उनके कार्यालय व दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Related posts