टीबी मुक्त भारत की दिशा में लखनऊ से बड़ी पहल: लायंस क्लब ‘एक परिवार’ ने 12 मरीजों को लिया गोद, इलाज तक देगा पोषण सहारा

प्रधानमंत्री के ‘क्षय रोग मुक्त भारत’ अभियान को मजबूती देने की दिशा में राजधानी लखनऊ से एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। लायंस क्लब ‘एक परिवार’ ने 12 क्षय रोग (टीबी) मरीजों को गोद लेकर उनके संपूर्ण इलाज के दौरान पोषण सहायता उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। क्लब ने स्पष्ट किया है कि जब तक इन सभी मरीजों का उपचार चलेगा, तब तक उन्हें नियमित रूप से ‘पोषण पोटली’ प्रदान की जाती रहेगी। लोहिया संस्थान में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम यह कार्यक्रम डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (गोमती नगर)…

Read More

बजट सत्र में कांग्रेस का हंगामा: युवाओं की बेरोजगारी और ITI निजीकरण पर सरकार को घेरा, आराधना मिश्रा मोना के तीखे सवाल

लखनऊ में चल रहे बजट सत्र के दौरान विधानसभा में युवाओं की बेरोजगारी, कौशल विकास और आईटीआई संस्थानों के निजीकरण का मुद्दा जोरदार ढंग से उठा। नेता विधानमंडल दल कांग्रेस आराधना मिश्रा मोना ने प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की स्थिति पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार सृजन और कौशल विकास के नाम पर स्थापित सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों की अनदेखी की जा रही है और उन्हें निजी क्षेत्र को सौंपा जा रहा है, जिससे युवाओं पर महंगी फीस का बोझ बढ़ेगा। ग्रामीण…

Read More

मंदिरों की आय जनकल्याण में लगे, सरकार के हाथ में न हो संचालन: मोहन भागवत का बड़ा बयान

लखनऊ में आयोजित एक प्रमुख जनगोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने मंदिरों के संचालन और उनकी आय को लेकर अहम टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि देश के मंदिरों से होने वाली आय का बड़ा हिस्सा जनकल्याण के कार्यों में लगाया जाना चाहिए और मंदिरों का संचालन सरकार के बजाय जिम्मेदार भक्तों के हाथों में होना चाहिए। डॉ. भागवत संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रबंधन की पारदर्शिता…

Read More

मथुरा में दिल दहला देने वाला हादसा: नहर में समाई तेज रफ्तार कार, 4 युवकों की मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के मथुरा से बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मगोर्रा थाना क्षेत्र के डीग रोड पर नगला देविया नहर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मोड़ पर नहीं दिखी नहर, तेज रफ्तार बनी जानलेवा प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार राहुल (23), अमित (22), मोहित और उनका एक अन्य दोस्त मथुरा से राजस्थान…

Read More

यूपी विधानसभा में विधायकों के फोन न उठाने वाले अधिकारियों पर कड़ा रूख, अध्यक्ष महाना ने सुनाया आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायकों के फोन कॉल रिसीव न करने वाले अधिकारियों के मामले पर विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बुधवार को स्पष्ट आदेश जारी किया है। अध्यक्ष महाना ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी विधायकों के फोन का सम्मानपूर्वक जवाब दें। आदेश का पालन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। निर्देश और अनुपालन पर जोर अध्यक्ष महाना ने नियम 300 के तहत संसदीय कार्यमंत्री को निर्देश दिए कि वे स्पष्ट आदेश जारी करें और यह सुनिश्चित करें कि शासन द्वारा…

Read More

उत्तर प्रदेश चुनाव 2027: बसपा अकेले लड़ेगी, गठबंधन के कयासों पर मायावती ने तोड़ी चुप्पी

लखनऊ। आगामी वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को लेकर चल रहे गठबंधन के कयासों पर पार्टी सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि बसपा अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां और मीडिया यह भ्रम फैला रहे हैं ताकि हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं का ध्यान भटकाया जा सके। बसपा की रणनीति और ऐलान मायावती ने बताया कि नौ अक्टूबर को कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने खुले मंच से चुनाव अकेले लड़ने की…

Read More

सुएज़ द्वारा प्रायोजित लखनऊ नगर निगम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन शहरी जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण

लखनऊ। शहरी आधारभूत संरचना के साथ-साथ जनस्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए मेसर्स सुएज़ – वन सिटी वन ऑपरेटर (OCOP) परियोजना, लखनऊ द्वारा दिनांक 14 एवं 16 फरवरी 2026 को नगर निगम लखनऊ मुख्यालय परिसर स्थित त्रिलोकी नाथ हाल में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का प्रायोजन एवं सक्रिय संचालन सहयोग किया गया। यह शिविर सुएज की सामुदायिक सहभागिता और कार्यस्थल सुरक्षा के प्रति दृष्टिकोण का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। कार्यक्रम के आयोजक ईष्टा माहेश्वरी की टीम ने सुएज़ के सहयोग से ये कैम्प सफलता पूर्वक…

Read More

रंगभरनी एकादशी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि छावनी में तब्दील, दो जोन–आठ सेक्टर और नो-फ्लाई जोन में होगी सुरक्षा

मथुरा। रंगभरनी एकादशी के अवसर पर 27 फरवरी को श्रीकृष्ण जन्मभूमि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है। किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए जन्मभूमि परिसर और आसपास के क्षेत्र को दो जोन और आठ सेक्टर में बांटकर कड़ा सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। आगरा जोन से 1000 पुलिसकर्मी, दो कंपनी पीएसी की अतिरिक्त तैनातीरंगभरनी एकादशी पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए आगरा जोन से करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है।…

Read More

होली पर संभल का गुलाल रचेगा देश-विदेश में रंग, अयोध्या से नेपाल तक पहली बार पहुंचेगा ‘चॉकलेट फ्लेवर’

संभल। रंगों के त्योहार होली को लेकर इस बार संभल के गुलाल की खुशबू और रंगों का दायरा सिर्फ अयोध्या, काशी और मथुरा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पहली बार विदेश में भी इसकी रंगत बिखरेगी। चार मार्च को होने वाली होली के लिए यहां बड़े पैमाने पर हर्बल गुलाल का उत्पादन किया जा रहा है, जिसकी मांग देश के कई राज्यों के साथ-साथ नेपाल से भी आई है। तीन महीने पहले शुरू हो जाती है तैयारीअपनी सुगंध और गुणवत्ता के लिए मशहूर संभल का गुलाल हर साल होली से…

Read More

यूपी मत्स्य विभाग में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, कानपुर मंडल के 10 अधिकारी-कर्मचारी हटाए गए, एक निलंबित

लखनऊ से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना और निषादराज बोट योजना में सामने आए भ्रष्टाचार और गंभीर लापरवाही के मामलों को लेकर उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। जांच के बाद कानपुर मंडल के 10 अधिकारी-कर्मचारियों को हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है, जबकि एक मत्स्य निरीक्षक को निलंबित किया गया है। उपनिदेशक समेत पूरे मंडलीय स्टाफ पर गिरी गाजकार्रवाई की जद में कानपुर मंडल की उपनिदेशक सुनीता वर्मा भी शामिल हैं। मंडलीय कार्यालय और सहायक…

Read More