चाइनीज मांझे पर CM योगी का सख्त एक्शन, मौत को माना हत्या समान, प्रदेशभर में चलेगा बड़ा अभियान

लखनऊ, 05 फरवरी। उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि चाइनीज मांझे की वजह से किसी व्यक्ति की मौत होना सामान्य हादसा नहीं, बल्कि इसे हत्या के समान माना जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि चाइनीज मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद बाजार में इसकी मौजूदगी कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। इस पर कड़ा रुख अपनाते…

Read More

यूपी के गांव हो रहे हाईटेक, प्लास्टिक कचरे से बनाई 75 किलोमीटर लंबी सड़क

लखनऊ, 05 फरवरी। उत्तर प्रदेश के गांव अब स्वच्छता और नवाचार की नई पहचान गढ़ रहे हैं। प्लास्टिक कचरे से सड़क निर्माण, घर-घर कूड़ा संग्रहण कर उससे खाद निर्माण और आय सृजन के अभिनव प्रयोगों ने प्रदेश के ग्रामीण परिदृश्य को हाईटेक बना दिया है। राजधानी लखनऊ समेत रामपुर, अमेठी, ललितपुर और एटा में प्लास्टिक कचरे से अब तक 75 किलोमीटर लंबी सड़कें तैयार की जा चुकी हैं, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास का नया मॉडल पेश कर रही हैं। ’वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल पर कामपंचायती राज विभाग के…

Read More

किसानों को अब 5 मिनट में ई-केसीसी से ऋण, CM योगी ने किया राज्य ऋण संगोष्ठी एवं राज्य फोकस पेपर 2026-27 का विमोचन

लखनऊ, 5 फरवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डिजिटल गवर्नेंस ने उत्तर प्रदेश में ऋण स्वीकृति की तस्वीर ही बदल दी है। अन्नदाता किसान जब पहले किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से ऋण लेने जाता था, तो 25 दिन से लेकर एक महीने तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन आज वही किसान ई-केसीसी के माध्यम से मात्र पांच मिनट में ऋण सुविधा प्राप्त कर रहा है। वर्ष 2026-27 के लिए जो हमारा कृषि ऋण 3 लाख करोड़ है, यह पहले की तुलना में 13 फीसदी बढ़ा है। यही…

Read More

2027 की तैयारी में बसपा ने कसी कमर, मायावती 7 फरवरी को 2000 नेताओं को देंगी चुनावी मंत्र

लखनऊ। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ती राजनीतिक हलचल के बीच बहुजन समाज पार्टी ने भी अपनी चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इसके लिए 7 फरवरी को राजधानी लखनऊ में एक बड़ी संगठनात्मक बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के करीब 2000 नेताओं को चुनावी रणनीति, कोर वोट बैंक को मजबूत करने और सोशल इंजीनियरिंग के रोडमैप की जानकारी दी जाएगी। एसआईआर के बाद होगी अहम बैठकयह बैठक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत…

Read More

UP विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू, 11 फरवरी को पेश होगा 2026-27 का बजट; तिथिवार कार्यक्रम जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आगामी 9 फरवरी से शुरू होगा। विधानसभा और विधान परिषद ने बुधवार को 20 फरवरी तक का तिथिवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सत्र के इस प्रस्तावित कार्यक्रम को अनंतिम रूप से स्वीकृति दे दी है। अब कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगेगी। 11 फरवरी को पेश होगा योगी सरकार का बजटसत्र के दौरान 11 फरवरी को प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी। कार्यक्रम के मुताबिक, बजट दिवस पर वित्त मंत्री…

Read More

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 जिलों के कप्तान समेत 24 IPS अधिकारियों का तबादला; प्रवीण कुमार बने ADG जोन लखनऊ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने बुधवार देर रात 11 जिलों के पुलिस कप्तानों सहित कुल 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस बदलाव को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक मजबूती के लिहाज से अहम माना जा रहा है। प्रवीण कुमार को मिली अहम जिम्मेदारीआईजी अयोध्या के पद पर तैनात रहे प्रवीण कुमार को एडीजी जोन लखनऊ नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान एडीजी जोन लखनऊ सुजीत पांडेय को डीजी अग्निशमन एवं आपात सेवाएं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।…

Read More

पति सामने खड़ा रहा, लेकिन प्रेमी का हाथ थामने पर अड़ी महिला; सोशल मीडिया की दोस्ती ने तोड़ दिया घर

घुंघचाई (पूरनपुर)। सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक दोस्ती ने एक शादीशुदा महिला का घर उजाड़ दिया। फेसबुक पर युवक से बातचीत के बाद शुरू हुआ रिश्ता प्रेम प्रसंग में बदला और मामला तब गरमा गया, जब विवाहिता अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मामला पुलिस तक जा पहुंचा। फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती, प्यार में बदला रिश्ताथाना बरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि करीब पांच साल पहले फेसबुक के जरिए उसकी घुंघचाई थाना…

Read More

यूपी के अनुदेशक शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, नौकरी सुरक्षित; 17 हजार रुपये मानदेय का आदेश

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के अपर प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाने वाले अनुदेशक शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से ऐतिहासिक राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि कक्षा छह से आठ तक पढ़ाने वाले सभी कांट्रेक्ट अनुदेशक शिक्षकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। कोर्ट ने साफ किया है कि यह मानदेय 2017-18 से लागू माना जाएगा और बकाया राशि का भुगतान छह महीने के भीतर करना होगा। 2017-18 से मिलेगा पूरा बकायासुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार अनुदेशक शिक्षक 2017-18 से ही 17,000 रुपये…

Read More

अब AI से लैस होंगे बागपत के युवा, कोडिंग से मशीन लर्निंग तक सिखाएगा कौशल विकास मिशन

बागपत। बागपत जिले के युवाओं को भविष्य की तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत जिले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए जिला प्रशासन की पहल पर मिशन निदेशक से औपचारिक रूप से लक्ष्य आवंटन की मांग की गई है। लक्ष्य स्वीकृत होते ही युवाओं को कोडिंग, डेटा एनालिसिस, मशीन लर्निंग और समस्या-समाधान जैसे आधुनिक कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीएम के निर्देश पर भेजा गया प्रस्तावजिलाधिकारी अस्मिता लाल के…

Read More

यूपी के इस जिले में हुई अनोखी शादी, ‘100 रुपए से ज्यादा कन्यादान न करें’ का संदेश देकर दिखाया सामाजिक उदाहरण

मथुरा। कोसीकलां नगर में मंगलवार को एक ऐसा विवाह समारोह आयोजित हुआ, जिसने शहर में चर्चा का विषय बन गया। पूर्व चेयरमैन नरेंद्र कुमार की भतीजी और दिनेश प्रधान की पुत्री की शादी रायल किंग होटल में हुई। इस शादी को खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि कन्या पक्ष ने समारोह में आने वाले शुभचिंतकों के लिए एक अनोखी अपील की – कन्यादान 100 रुपये से अधिक का न करें। होर्डिंग के जरिए दी गई स्पष्ट अपीलशादी के कार्यक्रम स्थल पर एक होर्डिंग लगाई गई, जिसमें साफ लिखा था…

Read More