लखनऊ। प्रदेश में आवारा कुत्तों की समस्या और डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं को योगी सरकार ने गंभीरता से लिया है। जन सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे पर सख्त व ठोस कदम उठाते हुए प्रदेश सरकार ने नगर निगमों एवं जनपद मुख्यालयों पर डॉग शेल्टर होम व एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर की स्थापना प्रक्रिया तेज कर दी है। शासन स्तर पर इसे प्राथमिकता देते हुए भूमि चिह्नीकरण, बजट निर्धारण और परियोजना स्वीकृति की कार्रवाही एक साथ आगे बढ़ाई जा रही है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
‘घूसखोर पंडत’ फिल्म के निर्देशक व टीम के खिलाफ एफआईआर, CM योगी आदित्यनाथ की सामाजिक सौहार्द व कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समाज में सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक/जातिगत भावनाओं को आहत करने वालों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति और ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देशों के तहत ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रचारित-प्रसारित की जा रही आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के निर्देशक के खिलाफ राजधानी लखनऊ के थाना हजरतगंज में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई समाज में वैमनस्य फैलाने, धार्मिक एवं जातिगत भावनाओं को आहत करने और शांति व्यवस्था को भंग करने के प्रयास के आरोप में की गई है। प्रथम दृश्टया आपत्तिजनक पाया गया…
Read Moreमोबाइल और कोरियन कल्चर की लत ने घर-घर में लगाई सेंध, बच्चों को अकेलेपन, डिप्रेशन और आत्महत्या तक धकेल रहा खतरनाक ट्रेंड
साहिबाबाद। गाजियाबाद की तीन बहनों की आत्महत्या के बाद समाज के सामने एक ऐसा सवाल खड़ा हो गया है, जिसने हर माता-पिता की नींद उड़ा दी है। मोबाइल फोन और कोरियन कल्चर की बढ़ती लत अब सिर्फ शौक नहीं, बल्कि बच्चों और किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद कोरियन कल्चर के दुष्प्रभावों को लेकर हर स्तर पर चिंता और बहस तेज हो गई है। घर-घर तक फैल रहा कोरियन कल्चर का असरकोरियन म्यूजिक बैंड, वेब सीरीज, लाइफस्टाइल और गेमिंग…
Read Moreशादी से पहले खून से सनी मोहब्बत: प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, फिर युवक ने खुद को चाकू मारकर दी जान
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक प्रेम कहानी का बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला अंत सामने आया है। शादी से महज कुछ दिन पहले प्रेमी युगल ने ऐसा आत्मघाती कदम उठा लिया, जिसने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। कमरे में खुद को बंद कर युवक ने पहले प्रेमिका की गला रेतकर हत्या की और फिर खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली। परिवार की मंजूरी नहीं बनी प्रेम की राहजानसठ क्षेत्र के गांव भलवा में रहने वाले 30 वर्षीय रोहित और 28 वर्षीय…
Read Moreललितपुर और नोएडा बनेंगे ग्लोबल फार्मा हब, हाइटेक लैब और फार्मा पार्क से बदलेगा यूपी का औद्योगिक नक्शा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को देश ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर फार्मा हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा रोडमैप तैयार किया है। निवेशकों को सहूलियतें और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के भरोसे के साथ सरकार फार्मास्यूटिकल सेक्टर में बड़े निवेश को आकर्षित कर रही है। हाल ही में लखनऊ में आयोजित फार्मा कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आश्वासन के बाद प्रदेश में फार्मा कंपनियों की सक्रियता तेजी से बढ़ी है। लखनऊ में वर्ल्ड क्लास फार्मा इंस्टीट्यूट की तैयारीसरकार की योजना लखनऊ में…
Read More‘खुशहाल यूपी’ थीम पर तैयार हो रहा 2026-27 का बजट, युवाओं-किसानों के लिए बड़े ऐलान के संकेत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पूरी तरह से ‘खुशहाल यूपी’ की परिकल्पना पर आधारित होगा। 11 फरवरी को विधान मंडल में पेश होने जा रहा यह बजट न सिर्फ विकास की दिशा तय करेगा, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रदेशवासियों के लिए कई अहम सौगातें भी ला सकता है। युवा, महिला और किसान होंगे बजट के केंद्र मेंसरकारी संकेतों के मुताबिक बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों और व्यापारियों की अपेक्षाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। रोजगार, स्वरोजगार, कृषि सहायता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण…
Read Moreकाशी विश्वनाथ धाम में 14 से 17 फरवरी तक बंद रहेगा बाबा का स्पर्श दर्शन, महाशिवरात्रि पर प्रशासन का बड़ा फैसला
वाराणसी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 14 फरवरी से 17 फरवरी तक भगवान श्रीकाशी विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी गई है। इस अवधि में भक्त केवल बाबा के झांकी दर्शन ही कर सकेंगे। महाशिवरात्रि पर पारंपरिक विधि से होंगी पूजा-अर्चना और आरतियांमंदिर न्यास की ओर से स्पष्ट किया गया है कि महाशिवरात्रि के…
Read MoreUttar Pradesh: शामली में देर रात एनकाउंटर, 90 से ज्यादा मामलों में वांटेड कुख्यात अपराधी रिहान अंसारी ढेर
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी रिहान अंसारी मारा गया। एनकाउंटर के दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें शामली कोतवाली में तैनात सिपाही सुमित गोली लगने से घायल हो गया। रिहान पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। लूट की सूचना पर घेराबंदी, फायरिंग में घायल हुआ इनामी बदमाशशामली एसपी एनपी सिंह के मुताबिक, पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि झिंझाना…
Read Moreयूपी की इंटरनेशनल फिल्म सिटी में पहली शूटिंग, ‘मॉम-2’ से होगा आगाज, 20 दिन में तैयार होगा सेट
लखनऊ/ग्रेटर नोएडा, 5 फरवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘इंटरनेशनल फिल्म सिटी’ ने अब रफ्तार पकड़ ली है। गौतमबुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र में विकसित की जा रही उत्तर प्रदेश की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में पहली शूटिंग के रूप में फिल्म ‘मॉम-2’ का फिल्मांकन होने जा रहा है। फिल्म सिटी परिसर में शूटिंग को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और जमीन की लैंड मैपिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, लैंड मैपिंग पूरी होने के बाद करीब 20 दिनों के भीतर शूटिंग…
Read Moreपशुपालकों को बड़ी राहत, हर विकास खंड में खुलेंगे पशु औषधि केंद्र, सस्ती दरों पर मिलेंगी दवाएं
लखनऊ, 5 फरवरी। उत्तर प्रदेश सरकार पशुपालकों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण पशु औषधियां उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश के प्रत्येक विकास खंड में पशु औषधि केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां पशुओं के इलाज के लिए जरूरी दवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध होंगी। यह केंद्र प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की तर्ज पर संचालित किए जाएंगे, जिससे पशुपालकों को महंगी दवाओं से राहत मिल सके। सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में पशुपालकों को समय पर दवाएं मिलें और पशुओं के…
Read More