दुनिया का पहला आयोजन जहां 60 करोड़ से अधिक सनातनी बने सबसे बड़े आयोजन के गवाह महाकुम्भनगर। तीर्थराज प्रयागराज की धरती पर बीते 13 जनवरी से आयोजित हो रहे दिव्य-भव्य और सांस्कृतिक समागम महाकुम्भ ने शनिवार को नया इतिहास रच दिया है। यहां अब तक 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में सनातन आस्था की पावन डुबकी लगाकर धार्मिक और सांस्कृतिक एकता की अद्वितीय मिसाल कायम कर दी है। 60 करोड़ से अधिक की यह संख्या किसी भी धार्मिक, सांस्कृतिक या सामाजिक आयोजन में मनुष्य के अब तक…
Read MoreCategory: Uncategorized
गंगा जल में 50 गुना रोगाणुओं को मारकर सेकेंडों में उसका आरएनए हैक कर ले रहा बैक्टीरियोफेज
पद्मश्री अजय सोनकर ने किया गंगा जल को लेकर सबसे बड़ा खुलासा कैंसर, डीएनए-बायोलॉजिकल जेनेटिक कोड, सेल बायलॉजी एंड ऑटोफैगी पर किए इंपॉर्टेंट रिसर्च महाकुम्भनगर। महाकुम्भ के दौरान अब तक 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। इसके बावजूद गंगा जल पूरी तरह से रोगाणुमुक्त है। गंगा नदी की अपनी अद्भुत स्व-शुद्धिकरण क्षमता इस खतरे को तुरंत टाल देती है। इसका रहस्य गंगा में पाए जाने वाले बैक्टीरियोफेज हैं। जो प्राकृतिक रूप से गंगा जल की सुरक्षा का कार्य करते हैं। ये अपनी संख्या से…
Read Moreसीएम योगी के कड़े तेवर:अभियान चलाकर महाशिवरात्रि से होली तक धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर तुरंत उतरवाएं
लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने महारशिवरात्रि से होली, रमजान, जैसे त्योहारों के शांतिपूर्वक आयोजन को लेकर अधिकारियों संग बैठक की। सीएम ने साफ कहा कि जन आस्था को पूरा सम्मान है लेकिन अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी।धर्मस्थलों से अवैध लाउडस्पीकर बजाए जाने की जानकारी मिल रही है, इसके खिलाफ फौरन एक्शन लिया जाए। ‘आस्था का सम्मान लेकिन अराजकता स्वीकार नहीं’ मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों को लेकर लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। धार्मिक परंपरा- आस्था को सम्मान दें, लेकिन अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी। संदिग्ध…
Read Moreप्रयागराज की दोनों जेलों में 2400 से अधिक कैदियों ने किया त्रिवेणी जल से स्नान
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए संगम आने वालों का आंकड़ा 59 करोड़ पहुंच गया है। इस अमृत काल में पुण्य की डुबकी से कोई छूट न जाए, सभी की आस्था और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए योगी सरकार ने प्रदेश की जेल में बंद कैदियों के लिए भी बड़ी पहल की है। प्रयागराज की सेंट्रल नैनी जेल और जिला जेल के हजारों कैदियों को भी इसका अवसर मिला। यह पावन अवसर पाकर कैदी भाव विभोर हो गए। प्रदेश की सभी 62 जेलों के…
Read More57 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान के बाद भी अल्कलाइन वाटर से भी बेहतर गंगा जल
एपीजे अब्दुल कलाम संग वैज्ञानिक विमर्श करने वाले पद्मश्री अजय सोनकर ने प्रयोगशाला में साबित कर दिखाया गंगा जल सबसे शुद्ध महाकुम्भनगर। महाकुम्भ में अब तक 57 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। इसके बावजूद गंगा जल की शुद्धता पर कोई असर नहीं पड़ा है। मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम के साथ वैज्ञानिक विमर्श करने वाले पद्मश्री वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार सोनकर ने अपनी प्रयोगशाला में यह सिद्ध कर दिया है कि गंगा का जल न केवल स्नान योग्य है, बल्कि अल्कलाइन वाटर जैसा…
Read Moreमहाकुम्भ में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का हुआ सम्मान
कारगिल युद्ध में शहीद हुए 10 सैनिकों की पत्नियों और 11 पूर्व सैनिकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 के पावन अवसर पर प्रयागराज के सेक्टर 7 में समाज कल्याण विभाग के पांडाल के ऑडिटोरियम में गुरुवार को पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य सेना के प्रति आम जनता में जागरूकता, सम्मान और समर्पण की भावना विकसित करना है और पूर्व सैनिकों के कल्याण और उनके पुनर्वास को लेकर जागरूकता फैलाना भी है। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण…
Read Moreमहाकुम्भ 2025 स्नान के अंतिम चरण के लिए 1200 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था
पश्चिमी क्षेत्र से अतिरिक्त बसें प्रयागराज में की जायेंगी संचालित लखनऊ। महाकुम्भ-2025 मेला के अंतिम चरण के सफल संचालन के लिये योगी सरकार 1200 अतिरिक्त ग्रामीण बसों की वृद्धि करेगी। इन बसों का क्षेत्रवार आवन्टन किया गया है, जिससे कि श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो। सरकार ने महाकुम्भ में यात्रियों की अत्यधिक उपलब्धता को देखते हुए बसों की पूर्ति हेतु यह निर्णय लिया है। ड्यूटी का निर्धारण होगा सुनिश्चित उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि स्नान एवं 20 से 28 फरवरी,…
Read Moreसनातन का महासमुद्र है प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भः गिरिराज सिंह
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने महाकुम्भ मेला क्षेत्र पहुंचकर त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी महाकुम्भनगर। महाकुम्भ-2025 के अंतर्गत बृहस्पतिवार को केंद्रीय कपड़ा मंत्री और बिहार के बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने तीर्थराज प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में स्नान करके खुद को धन्य माना। उन्होंने महाकुम्भ को सनातनी आस्था का महासमुद्र करार दिया। महाकुम्भ के सफल आयोजन को लेकर गिरिराज सिंह ने पीएम मोदी, सीएम योगी तथा स्थानीय प्रशासन का धन्यवाद दिया। स्नान के दौरान हुई अनुभूति को दिव्य बताते हुए उन्होंने त्रिवेणी संगम में स्नान कर…
Read Moreअखिलेश यादव के करीबी एमएलसी ने दिल्ली के परिवहन आयुक्त की गोमती नगर के प्लाट पर कब्जे किया प्रयास
लखनऊ । दिल्ली में तैनात परिवहन आयुक्त व्रजेश नारायण सिंह ने नेता, विल्डर और एलडीए अधिकारियों की मिलीभगत से गोमतीनगर स्थित जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया है। उन्होंने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया हैं। आरोप है कि फर्जीवाड़ा और कब्जे की साजिश सपा के पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर रची गई थी। उदयवीर सिंह अखिलेश यादव के बेहद करीबी है। वसंतकुज नई दिल्ली निवासी आईएएस अधिकारी व्रजेश नारायण सिंह दिल्ली में ही वतौर परिवहन आयुक्त तैनात है। उनके मुताविक गोमतीनगर के विनीत खंड-5 में…
Read Moreमहाकुंभ में तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार
महाकुंभ नगर । विश्व के सवसे वड़े आध्यात्मिक आयोजन महाकुम्भ ने व्यापार और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में नया कीर्तिमान हासिल किया है। यह देश का सबसे बड़ा आर्थिक आयोजन वन गया है। महाकुंभ से तीन लाख करोड़ से कारोबार होनेki सम्भावना जताई गयी है। महाकुम्भ के दौरान कई व्यापारिक क्षेत्रों में वड़ा आर्थिक उछाल देखने को मिला। प्रमुख रूप से पर्यटन, होटल और आवास सेवाएं, खाद्य और पेय पदार्थ उद्योग, परिवहन और लाजिस्टिक्स, पूजा सामग्री, धार्मिक वस्त्र और हस्तशिल्प, हेल्थकेयर और अधिक का व्यापार हुआ है। महाकुम्भ – 2005 बना…
Read More