Japan Visit: CM Yogi के लिए खास सात्विक मेन्यू तैयार, बिना लहसुन-प्याज के ही करेंगे भोजन

लखनऊ से टोक्यो तक अपने सख्त खान-पान नियमों के लिए पहचाने जाने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath जापान दौरे पर भी उसी अनुशासन का पालन करेंगे। विदेश यात्रा के बावजूद उनके लिए बिना लहसुन-प्याज वाला शुद्ध शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा। इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि उनके दैनिक आहार नियमों में कोई बदलाव न हो। जापान में तैयार होगा खास शाकाहारी नाश्ता मुख्यमंत्री के लिए जापान में विशेष शुद्ध शाकाहारी नाश्ते की व्यवस्था की गई है। उनके मेन्यू में पारंपरिक जापानी ‘मिसो सूप’ शामिल रहेगा।…

Read More

उत्तर प्रदेश चुनाव 2027: बसपा अकेले लड़ेगी, गठबंधन के कयासों पर मायावती ने तोड़ी चुप्पी

लखनऊ। आगामी वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को लेकर चल रहे गठबंधन के कयासों पर पार्टी सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि बसपा अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां और मीडिया यह भ्रम फैला रहे हैं ताकि हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं का ध्यान भटकाया जा सके। बसपा की रणनीति और ऐलान मायावती ने बताया कि नौ अक्टूबर को कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने खुले मंच से चुनाव अकेले लड़ने की…

Read More

यूपी मत्स्य विभाग में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, कानपुर मंडल के 10 अधिकारी-कर्मचारी हटाए गए, एक निलंबित

लखनऊ से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना और निषादराज बोट योजना में सामने आए भ्रष्टाचार और गंभीर लापरवाही के मामलों को लेकर उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। जांच के बाद कानपुर मंडल के 10 अधिकारी-कर्मचारियों को हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है, जबकि एक मत्स्य निरीक्षक को निलंबित किया गया है। उपनिदेशक समेत पूरे मंडलीय स्टाफ पर गिरी गाजकार्रवाई की जद में कानपुर मंडल की उपनिदेशक सुनीता वर्मा भी शामिल हैं। मंडलीय कार्यालय और सहायक…

Read More

यूपी पुलिस की रडार पर बिहार के 6 गैंगस्टर, योगी सरकार ने घोषित किया ₹50-50 हजार का इनाम

पटना। उत्तर प्रदेश में गो-तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वाराणसी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 54 अपराधियों पर ₹50-50 हजार का इनाम घोषित किया है। इन इनामी अपराधियों में बिहार के अलग-अलग जिलों के छह कुख्यात गो-तस्कर भी शामिल हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश, बिहार पुलिस से समन्वययूपी पुलिस इन सभी वांछित अपराधियों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। साथ ही इनकी गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस से भी लगातार संपर्क साधा जा…

Read More

लखनऊ में मोहन भागवत का दो दिवसीय दौरा, छह ‘स्व मंत्रों’ से परिवारों में जगाएंगे भारतीयता का भाव

लखनऊ में शताब्दी वर्ष यात्रा पर निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतीयता के बोध को मजबूत करने के अभियान को गति देने जा रहा है। संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत सामाजिक सद्भाव और कुटुंब मिलन में शामिल होंगे, जहां वे विभिन्न मतों और पंथों की समान मूल भावना पर जोर देते हुए सामूहिक समाधान की बात रखेंगे। कार्यक्रम में परिवारों को छह जीवन मंत्र—स्वदेशी, स्वभाषा, स्वभोजन, स्वभूषा, स्वभवन और स्वभ्रमण—अपनाने का संदेश दिया जाएगा। परिवारों को परंपराएं अपनाने का आह्वानअवध प्रांत के प्रचार प्रमुख डॉ.…

Read More

जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी: पहले जिले-मंडल में अधिकारियों से मिलें, फिर लखनऊ आएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में आए लोगों से उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें निर्देश दिया कि पहले जिले और मंडल के अधिकारियों से मिलकर समाधान की कोशिश करें। जिन मामलों में स्थानीय स्तर पर समाधान न हो, केवल तभी लखनऊ आने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को सख्त निर्देशसीएम योगी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर हाल में जनपद स्तर पर ही फरियादियों की समस्याओं का…

Read More

लखनऊ मेट्रो में QR कोड टिकटिंग की शुरुआत, अब घर बैठे बुक होगी टिकट, सफर हुआ और आसान

लखनऊ मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने राजधानी में मेट्रो टिकटिंग सिस्टम को अपग्रेड करते हुए क्यूआर कोड आधारित टिकटिंग सेवा शुरू कर दी है। इस नई व्यवस्था के तहत अब यात्री घर बैठे टिकट बुक कर सकेंगे और स्टेशन पर सीधे स्कैन कर सफर शुरू कर पाएंगे। पहले यात्री बने वत्सल बरन, हजरतगंज स्टेशन से की यात्रा शुरू नई व्यवस्था के तहत सोमवार को वत्सल बरन पहले यात्री बने, जिन्होंने क्यूआर कोड टिकट के जरिए…

Read More

स्वच्छता कर्मियों को दिए व्यासायिक सुरक्षा से जुड़े जरूरी टिप्स, दो दिवसीय प्रशिक्षण में 100 100 सफाई कर्मचारियों ने लिया भाग

लखनऊ । नगर निगम के त्रिलोक नाथ हॉल में स्वच्छता कर्मियों को व्यावसायिक सुरक्षा पर दो दिवसीय (11-12 फरवरी) प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जलकल विभाग व लखनऊ नगर निगम के तत्वावधान में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) और एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित व्यावसायिक सुरक्षा पर प्रशिक्षण में 100 सफाई कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य पद्धतियों, आधुनिक मशीनों के उपयोग, सेफ्टी इक्विपमेंट पहनने की अनिवार्यता और जोखिम वाली स्थिति में बचाव के तरीकों पर प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान यह सन्देश दिया गया कि किसी भी स्थिति में मैन्युअल…

Read More

देशभर में 27 लाख बिजली कर्मचारियों की हड़ताल आज, निजीकरण और पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बड़ा आंदोलन

लखनऊ। बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों और अभियंताओं ने गुरुवार को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर करीब 27 लाख कर्मचारी एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे, जिससे पावर सेक्टर की गतिविधियों पर व्यापक असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मुख्य मुद्दों पर केंद्रित विरोध प्रदर्शनयह हड़ताल पावर सेक्टर के निजीकरण के विरोध, इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 और प्रस्तावित नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी 2026 को वापस लेने की मांग को लेकर की जा रही है। साथ ही कर्मचारियों…

Read More

यूपी बजट 2026-27: योगी सरकार की प्राथमिकता में किसान, कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये

लखनऊ, 11 फरवरीः योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं, महिलाओं और श्रमिकों का सशक्तिकरण, रोजगार के अवसर सृजित करना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार ने अपनी बात को सार्थक करते हुए बजट में कृषि योजनाओं पर जोर दिया। इस बजट में कृषि योजनाओं के लिये 10,888 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। बजट में पशुधन, मत्स्य, खाद्य-रसद, उद्यान विभाग के लिए भी बजट में बड़ी धनराशि की व्यवस्था की है। यूपीएग्रीज परियोजना के अन्तर्गत एग्रीएक्सपोर्ट…

Read More