लखनऊ में शिक्षकों के समायोजन से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में चल रही समायोजन प्रक्रिया पर पहले से लगी अंतरिम रोक को अगली सुनवाई तक बढ़ा दिया है। अब इस मामले में 17 फरवरी को अगली सुनवाई होगी। 130 याचिकाओं पर एक साथ हुई सुनवाईयह आदेश न्यायमूर्ति श्री प्रकाश सिंह की एकल पीठ ने शिक्षकों की ओर से दाखिल कुल 130 अलग-अलग याचिकाओं पर संयुक्त सुनवाई के बाद पारित किया। याचिकाओं में समायोजन प्रक्रिया…
Read MoreCategory: लखनऊ
एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह और उनके सहयोगियों को दिल्ली की अदालत से बड़ी राहत, EOW ने पेश की क्लोजर रिपोर्ट
नई दिल्ली | विशेष संवाददाताप्रतापगढ़ से विधान परिषद सदस्य (MLC) कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपालजी’ और उनके छह अन्य सहयोगियों को दिल्ली की MP-MLA कोर्ट से एक बड़ी कानूनी राहत मिली है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उनके खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में ‘क्लोजर रिपोर्ट’ दाखिल कर दी है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि आरोपियों के खिलाफ जालसाजी से संबंधित कोई आपराधिक साक्ष्य नहीं मिले हैं। विवाद की पृष्ठभूमियह मामला फरवरी 2023 में तब शुरू हुआ था जब कुंडा विधायक…
Read Moreजल जीवन मिशन के तहत खोदी गयी सड़कों की बदहाली पर भाजपा विधायक ने घेरा मंत्री स्वतंत्र देव का काफिला, तीखी नोक-झोंक
मंत्री बोले, जहां शिकायत है वहां लेकर चलो, लापरवाही मिली तो अफसरों को कर दूंगा सस्पेंड सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं में भी झड़प महोबा। युवा उद्घोष कार्यक्रम से लौटते समय जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला शुक्रवार को चरखारी के भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत व उनके समर्थकों ने रोक लिया। विधायक ने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की बदहाली पर विरोध जताया। इस दौरान जलशक्ति मंत्री की विधायक से तीखी नोक-झोंक हुई जबकि कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हुई। शहर के राम श्री महाविद्यालय में आयोजित…
Read Moreयूपी के मंत्रियों का बढ़ा कद : अब मंत्री दे सकते हैं 50 करोड़ तक की मंजूरी
मुख्यमंत्री का निर्देश, विभागों की वार्षिक कार्ययोजना 15 अप्रैल तक स्वीकृत हो जाए परियोजना की लागत में 15% से ज्यादा बढ़ोतरी होने पर विभाग कारण सहित पुनः अनुमोदन लेना होगा अनिवार्य: मुख्यमंत्री लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में परियोजनाओं की वित्तीय स्वीकृति प्रक्रिया को तेज, सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री स्तर से मिलने वाली स्वीकृति की सीमा, जो अभी 10 करोड़ रुपये तक है, उसे बढ़ाकर 50 करोड़ रुपये किया जाए। 50 से 150 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं की मंजूरी…
Read Moreयोगी कैबिनेट ने दी अजित पवार को श्रद्धांजलि, यूपी मंत्रिपरिषद ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री के आकस्मिक निधन पर जताया शोक
लखनऊ, 29 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक प्रस्ताव पारित किया गया। मंत्रिपरिषद ने विगत 28 जनवरी को बारामती, महाराष्ट्र में हुई विमान दुर्घटना में अजित पवार व अन्य लोगों के निधन को अत्यंत दुःखद बताया। कैबिनेट ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत पुण्यात्माओं की शांति की कामना की। कैबिनेट ने कहा कि अजित पवार का असामयिक निधन अपूरणीय क्षति…
Read Moreमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जापान के यामानाशी प्रान्त के उप राज्यपाल ने की शिष्टाचार भेंट
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को जापान के यामानाशी प्रान्त के उप-राज्यपाल जुनिची इशिडोरा के नेतृत्व में आए आठ सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत-जापान के बीच मजबूत होती रणनीतिक साझेदारी और उत्तर प्रदेश तथा यामानाशी प्रान्त के बीच उभरते सहयोग को और आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राजधानी लखनऊ आगमन पर जापानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और जापान के संबंध केवल कूटनीतिक नहीं, बल्कि…
Read Moreसीएम योगी ने पिछली सरकारों पर किया प्रहार, कहा – बीमार मानसिकता के लोगों ने पूर्वी यूपी को बीमार बना दिया था
25 करोड़ की आबादी को परिवार मानकर बढ़ाया विकास अभियानः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सिद्धार्थनगर महोत्सव का शुभारंभ 1052 करोड़ रुपये की 229 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास उपद्रव से उत्सव की तरफ बढ़ चुका उत्तर प्रदेशः मुख्यमंत्री आयोजन में शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का आभार प्रकट किया सीएम ने सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव का बुधवार को शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने 1052 करोड़ रुपये की 229 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि हमने 25…
Read Moreशराब के नशे में थार से कुचलने की कोशिश, लखनऊ में कारोबारी के पैरों पर 25 मिनट तक चढ़ी रही गाड़ी, समिट बिल्डिंग में दबंगई
लखनऊ | विभूतिखंड थाना क्षेत्र में दबंग युवकों की हैरान करने वाली करतूत सामने आई है। शराब के नशे में धुत युवकों ने मौरंग कारोबारी को थार गाड़ी से टक्कर मारकर कुचलने की कोशिश की। आरोप है कि हमलावरों ने कारोबारी के दोनों पैरों पर करीब 25 मिनट तक गाड़ी चढ़ाए रखी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना समिट बिल्डिंग परिसर की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी खुलेआम दबंगई दिखाते रहे और मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। किसी तरह पीड़ित को…
Read Moreजात-पात से ऊपर उठकर वंशवादी पार्टियों को रिजेक्ट करें, फिर से कमल खिलाएं: अमित शाह
जात-पात से ऊपर उठकर वंशवादी पार्टियों को रिजेक्ट करें, फिर से कमल खिलाएं: अमित शाह राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर उत्तर प्रदेश दिवस समारोह के शुभारंभ पर बोले केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कहा, यूपी के विकास और युवाओं के भविष्य के लिए एक बार फिर प्रचंड बहुमत की बीजेपी सरकार जरूरी उत्तर प्रदेश आज देश का फूड बास्केट बन चुका है: गृह मंत्री कभी उत्तर प्रदेश को लेबर सोर्स स्टेट कहा जाता था, लेकिन आज यह भारत की इकोनॉमी का फोर्स स्टेट बन चुका है: गृह मंत्री लखनऊ।…
Read Moreओडीओसी: आगरा का पेठा, मथुरा का पेड़ा और काशी की मलइयो को अब दुनिया चखेगी बनेगी, यूपी की स्वाद बनेगी वैश्विक पहचान
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर लांच हुई ‘एक जनपद–एक व्यंजन’ (ओडीओसी) योजना स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों का संरक्षण, जीआई टैगिंग, ब्रांडिंग और निर्यात को मिलेगा नया बल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश में शुरू की गई एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना ने स्थानीय उद्योगों, कारीगरों और निर्यात को नई दिशा दी है। ओडीओपी के सफल क्रियान्वयन से प्रदेश के लाखों कारीगरों को स्वरोजगार मिला, निर्यात बढ़ा और यूपी की पहचान वैश्विक बाजारों तक पहुंची। अब इसी सफलता मॉडल को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश…
Read More