दिल्ली के मौसम ने ली करवट: भीषण गर्मी के बाद बादलों का डेरा, रविवार को बारिश के आसार; AQI भी सुधरा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब दिल्ली में भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकली, लेकिन उसकी तपिश सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम महसूस हुई। इसी कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी मौसम कमोबेश ऐसा ही बना रहेगा, जबकि रविवार को हल्की बारिश की संभावना…

Read More

दिल्ली को मिला नया उपराज्यपाल: कौन हैं तरनजीत सिंह संधू, जो अमेरिका से श्रीलंका तक भारत की कूटनीति में निभा चुके हैं अहम भूमिका

दिल्ली को नया उपराज्यपाल मिल गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से गुरुवार को की गई घोषणा के अनुसार पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह मौजूदा उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में इस नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। लंबे राजनयिक अनुभव वाले संधू अब राष्ट्रीय राजधानी के प्रशासनिक ढांचे में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। लंबा रहा भारतीय विदेश सेवा का कूटनीतिक करियर तरनजीत सिंह संधू भारतीय…

Read More

होली से पहले दिल्ली को बड़ा तोहफा: महिलाओं को 100 करोड़ की सौगात, फ्री गैस सिलेंडर और पिंक कार्ड की शुरुआत

होली से ठीक पहले राजधानी दिल्ली में सरकार की ओर से बड़ी घोषणाएं की गई हैं। इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों एक साथ चार अहम योजनाओं का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर महिलाओं और बेटियों के लिए आर्थिक सहायता, फ्री गैस सिलेंडर और पिंक कार्ड जैसी सौगातों का ऐलान हुआ। सरकार की ओर से कहा गया है कि इन योजनाओं का सीधा लाभ लाखों परिवारों तक पहुंचेगा। लाडली योजना के तहत 100 करोड़ रुपये ट्रांसफर दिल्ली सरकार की लाडली योजना के…

Read More

मार्च के पहले हफ्ते में बढ़ेगी तपिश, गुजरात से महाराष्ट्र तक गर्मी और उमस का अलर्ट; दिल्ली भी रहेगी तपती

नई दिल्ली: होली से पहले ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। उत्तर भारत से लेकर पश्चिमी राज्यों तक अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है और कई शहरों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मार्च के पहले हफ्ते में उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में गर्मी का असर तेज होगा और अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रह सकता है। IMD के मुताबिक,…

Read More

दिल्ली के समयपुर बादली में खौफनाक वारदात: सब्जी विक्रेता ने पत्नी और 3 बेटियों की गला रेतकर हत्या की, आरोपी फरार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक सब्जी विक्रेता ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस को मिली। पुलिस जब चंदन विहार स्थित किराए के मकान में पहुंची तो कमरे के भीतर चार शव पड़े थे। दृश्य इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। पत्नी और तीन…

Read More

दिल्ली में हेड कॉन्स्टेबल ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में ED कर्मचारी की गोली मारकर हत्या की

नई दिल्ली। वजीराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल ने पत्नी के अवैध संबंध के शक में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बागपत, यूपी के गांव काठा निवासी आशीष के रूप में हुई है। आशीष प्रवर्तन निदेशालय (ED) में एमटीएस कर्मचारी था, जबकि आरोपी प्रवेश दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में हेड कांस्टेबल है और उसकी वर्तमान तैनाती उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा ट्रैफिक सर्किल में है। बारात में हुआ विवाद और गोलीबारीपुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष वजीराबाद में पड़ोसी गौरव की बारात…

Read More

दिल्ली के सुभाष नगर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने डिलिवरी ब्वॉय को रौंदा, मौके पर मौत; ड्राइवर नशे में गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के सुभाष नगर इलाके में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में डिलिवरी ब्वॉय की जान चली गई। युवक अपनी बाइक से ऑर्डर डिलीवरी के लिए जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कार की हालत ने बयां की टक्कर की भयावहताहादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और चालक को हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के…

Read More

दूसरी ‘शादी’ का सबूत देने के लिए महिला ने किया नवजात का अपहरण, 12 घंटे में बच्चा बरामद; प्रेमी संग गिरफ्तार

बाहरी दिल्ली के उत्तर रोहिणी थाना क्षेत्र में स्थित बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड से मंगलवार सुबह नवजात के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर शिशु को सकुशल बरामद कर लिया और अपहरण के आरोप में महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को नोएडा के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिरसपुर निवासी इंदू देवी (40) और उसके 20 वर्षीय प्रेमी अहिबरन सक्सेना के रूप में हुई है। घरवालों को…

Read More

दिल्ली के हर बच्चे के साथ सरकार खड़ी: शिक्षा मंत्री आशीष सूद का बयान, AAP पर ‘राजनीति’ का आरोप

नई दिल्ली: बोर्ड परीक्षाओं से ठीक पहले शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि दिल्ली का हर बच्चा सरकार के लिए अपना है और प्रशासन छात्रों के साथ लोकल गार्जियन की तरह खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चाहे छात्र सरकारी स्कूल का हो या निजी संस्थान का, उनके घर और कार्यालय के दरवाजे हर समय विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए खुले हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि परीक्षा के समय किसी भी तरह की चिंता छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान दें। AAP पर दिखावे की…

Read More

दिल्ली में श्रमिक परिवारों के लिए बड़ी पहल, 15,706 बच्चों को मिली शिक्षा सहायता; CM रेखा गुप्ता ने ट्रांसफर किए 12.40 करोड़ रुपये

दक्षिणी दिल्ली। राजधानी में निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए आर्थिक सहायता योजना और ग्रामीण विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली केवल इमारतों और सड़कों से नहीं बनती, बल्कि उन श्रमिकों के परिश्रम से बनती है जो शहर को आकार देते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा, सम्मान और भविष्य सरकार की प्राथमिकता है। 15,706 बच्चों…

Read More