मुंबई: घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 472.96 अंक यानी 0.61 प्रतिशत टूटकर 76,471.32 अंक पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 भी 197.80 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,858.00 अंक पर पहुंच गया। बाजार खुलते ही इंडिगो, इन्फोसिस, एनटीपीसी और एशियन पेंट्स समेत कई प्रमुख शेयरों में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 472 अंक की गिरावट के साथ खुला सप्ताह के तीसरे कारोबारी सत्र में बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। सेंसेक्स अपने पिछले स्तर…
Read MoreCategory: बिजनेस
सोना ₹8,900 और चांदी ₹13,000 सस्ती, लगातार गिर रहे भाव; 25 अगस्त के बाद से बाजार में बड़ा बदलाव
नई दिल्ली: देश की राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछले पांच दिनों में सोने का भाव 8,900 रुपये यानी 5.30 प्रतिशत तक टूट चुका है। इसके बाद 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत घटकर 1,58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। वहीं, चांदी के भाव में भी 1 सितंबर तक 13,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की जा चुकी है। 25 अगस्त को 1,67,100 रुपये था सोने का भाव दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने…
Read Moreसोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, ₹2,600 तक सस्ता हुआ गोल्ड; चांदी भी ₹4,200 से ज्यादा टूटी
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार, 31 अगस्त को शुरुआती कारोबार के दौरान बड़ी गिरावट देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में भारी मुनाफावसूली और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोने का भाव करीब 2 फीसदी तक नीचे आ गया। सोना वायदा 2,600 रुपये से ज्यादा टूटकर 1,53,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी वायदा भी 4,200 रुपये से अधिक गिरकर 2,32,501 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों…
Read Moreलखनऊ के रियल एस्टेट बाजार में ईशा ग्रुप की एंट्री, 5,000 करोड़ रुपये निवेश की योजना
टाउनशिप और ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के जरिए विस्तार की तैयारी, 2,500 रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तेजी से विकसित हो रहे रियल एस्टेट बाजार में ईशा ग्रुप ने अपनी दस्तक दे दी है। कंपनी ने रविवार को लखनऊ में अपने रियल एस्टेट कारोबार का भव्य लॉन्च किया। समूह की ओर से शहर में टाउनशिप और ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी समेत कई बड़े आवासीय और व्यावसायिक प्रोजेक्ट विकसित करने की योजना तैयार की गई है। कंपनी के मुताबिक, लखनऊ में प्रस्तावित परियोजनाओं के…
Read Moreप्याज के बढ़ते दाम पर सरकार का बड़ा ऐलान, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; जानें कहां होगी बिक्री
नई दिल्ली: प्याज की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार गुरुवार से राजधानी दिल्ली में 35 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर प्याज बेचने जा रही है। केंद्रीय उपभोक्ता मामले और खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी इस बिक्री की शुरुआत करेंगे। भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ, भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ और केंद्रीय भंडार के माध्यम से लोगों को सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराया जाएगा। दिल्ली समेत कई शहरों में प्याज के खुदरा भाव 55 से…
Read MoreOppo A7 Pro 5G की लॉन्च से पहले बड़ी जानकारी लीक, 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ मिल सकती है 6.57 इंच की स्क्रीन
नई दिल्ली: Oppo A7 Pro 5G स्मार्टफोन जल्द बाजार में दस्तक दे सकता है। लॉन्च से पहले यह फोन थाइलैंड की NBTC, मलेशिया की SIRIM और SGS जैसी प्रमाणन वेबसाइट्स पर नजर आया है। NBTC सूची में फोन को CPH2931 मॉडल नंबर के साथ दर्ज किया गया है। इन जानकारियों से संकेत मिल रहे हैं कि फोन में 5G कनेक्टिविटी के साथ कई आधुनिक सुविधाएं मिल सकती हैं। NBTC और SIRIM पर सामने आया मॉडल नंबर NBTC प्रमाणन में Oppo A7 Pro 5G का मॉडल नंबर CPH2931 बताया गया है।…
Read MoreStock Market Today: बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 77,700 के पार खुला; निफ्टी भी चढ़ा, जानें अहम स्तर
मुंबई: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और ईरान को लेकर जारी तनाव के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। बीएसई का सेंसेक्स 163 अंक चढ़कर 77,701 के स्तर पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 52 अंक की बढ़त के साथ 24,284 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत करता नजर आया। गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में लगातार सात कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया था। सेंसेक्स 628.04 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,537.72…
Read Moreअमेरिका से मिला 17,200 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा ऑर्डर, Welspun Corp के शेयर 10% उछले और 52 हफ्तों के हाई पर पहुंचे
मुंबई: शेयर बाजार में सुस्ती के बीच Welspun Corp के शेयरों में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर करीब 10 प्रतिशत तक चढ़ गए और 52 हफ्तों के नए उच्च स्तर पर पहुंच गए। इस तेजी की बड़ी वजह कंपनी को अमेरिका से मिला 17,200 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर है। कंपनी ने 20 अगस्त को इसकी जानकारी दी थी। इस ऑर्डर के तहत कंपनी को पाइप की आपूर्ति करनी है और इसे वित्त वर्ष 2028 तथा वित्त वर्ष 2029 के दौरान पूरा किया जाना है।…
Read MoreOnePlus, Oppo और Realme के फोन बनाएगी भारतीय कंपनी, पहले साल 80 लाख स्मार्टफोन बनाने का लक्ष्य
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन विनिर्माण क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवा कंपनी अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया अब ओप्पो, वनप्लस और रियलमी के लिए देश में स्मार्टफोन बनाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जसबीर सिंह के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 की चौथी तिमाही में फोन का परीक्षण उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद वित्त वर्ष 2027-28 की पहली तिमाही में व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया जा सकता है। पहले साल 80 लाख फोन बनाने की…
Read Moreआजादी के जश्न में ऑनलाइन खरीदारी का रिकॉर्ड उछाल, ई-कॉमर्स ऑर्डर्स 31% बढ़े; FMCG की ग्रोथ ने चौंकाया
नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बार ऑनलाइन खरीदारी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। Independence Day Sale 2026 के दौरान देश के ई-कॉमर्स क्षेत्र में ऑर्डर्स की संख्या सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़ गई। इस दौरान कपड़े, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और हेल्थ से जुड़े उत्पादों की जमकर खरीदारी हुई। खास बात यह रही कि FMCG श्रेणी में ऑर्डर्स की वृद्धि करीब 100 प्रतिशत रही। कुल बिक्री की रकम में भी 30% का उछाल ई-कॉमर्स क्षेत्र के लिए इस बार स्वतंत्रता दिवस की बिक्री काफी मजबूत रही।…
Read More