अयोध्या। जिले के भदरसा क्षेत्र के बहुचर्चित गैंगरेप मामले में बुधवार को बड़ा न्यायिक फैसला आया। पॉक्सो एक्ट की विशेष न्यायाधीश निरुपमा विक्रम की अदालत ने समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान को सभी आरोपों से बाइज्जत बरी कर दिया। अदालत ने इस मामले में 14 जनवरी को अंतिम सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। बुधवार दोपहर सुनाए गए निर्णय में कोर्ट ने मोईद खान को सभी धाराओं से दोषमुक्त घोषित किया। इसके साथ ही छह माह से अधिक समय से चल रहे इस हाई-प्रोफाइल मामले…
Read MoreAuthor: Vineet Verma
पुरवा के भाजपा विधायक अनिल सिंह का विवादित बयान, बोले ब्राह्मण और क्षत्रिय हजारों वर्षों से गालियां सुनते आ रहे हैं, इसमें नई बात क्या ?
उन्नाव। यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) को लेकर चल रहे विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। इस मामले में पुरवा के भाजपा विधायक अनिल सिंह का एक बयान सामने आया है, जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुरवा विधायक अनिल सिंह ने यूजीसी के नियमों को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वालों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण और क्षत्रिय कोई जाति नहीं, बल्कि कर्म से होते हैं। ये समाज त्यागी, तपस्वी और बड़े हृदय वाले हैं, जो हजारों…
Read More‘डॉ. रोशनी रावत ने ‘फर्स्ट रनर अप’ का खिताब हासिल किया’
लखनऊ। भारत की बहुत ही प्रतिष्ठित पैजेंट्री संस्था वॉगस्टार इंडिया – सीजन 4 की संस्थापक कीर्ति चौधरी ने पूरी दुनिया की, लड़कियों एवं महिलाओं में ‘साहस और आत्मविश्वास’ को बढ़ावा देने व मज़बूत करने के उद्देश्य से, दिनांक 16, 17 एवं 18 जनवरी 2026 को दि पैलेस बाइ पार्क ज्वेल्स जयपुर, राजस्थान में महिलाओं के द्वारा – महिलाओं के लिए बहुत ही शानदार और बहुत ही उच्च कोटि की प्रतियोगिता आयोजित की इस प्रतियोगिता की सबसे खास और खूबसूरत बात यह थी कि इस प्रतियोगिता में किसी भी आय की…
Read Moreएराउंड द इंडिया दिसंबर 2025 संस्करण
अयोध्या में राम मंदिर क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर पूरी रोक, उल्लंघन पर होटल-होम स्टे का लाइसेंस होगा रद्द
अयोध्या प्रशासन ने राम मंदिर और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के आसपास नॉनवेज की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे और फूड डिलीवरी कंपनियों को 8 जनवरी को इस आदेश की जानकारी दे दी गई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों को भी चेतावनीसहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि राम मंदिर और आसपास के क्षेत्र में पहले से ही नॉनवेज पर रोक थी, लेकिन…
Read Moreपीजीआई लखनऊ का दावा: मार्च बाद शुगर की चमत्कारिक दवा हो जाएगी काफी सस्ती
लखनऊ। पीजीआई लखनऊ के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने शुगर नियंत्रित करने वाली एक दवा से हृदय रोगियों का वजन तेजी से कम होने का दावा किया है। डॉक्टरों के अनुसार इस दवा के इस्तेमाल से हार्ट मरीजों का वजन 15 प्रतिशत तक घटाया जा सका है। एक मामले में 125 किलोग्राम वजन वाले हृदय रोगी का वजन महज तीन महीनों में 17 किलो कम हुआ है। पीजीआई लखनऊ के कार्डियोलॉजी विभाग में इलाज करा रहे अधिक वजन वाले 20 हृदय रोगियों की सहमति से इस दवा का ट्रायल किया…
Read Moreअलीगढ़ में हिक्स थर्मामीटर फैक्ट्री पर आयकर विभाग की रेड, चीन से पार्ट्स मंगाकर मैन्युफैक्चरिंग की जांच
अलीगढ़: अलीगढ़ में बुधवार को आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईटीआई रोड स्थित हिक्स थर्मामीटर लिमिटेड पर छापेमारी की। दिल्ली से पहुंची आयकर विभाग की 10 सदस्यीय टीम सुबह करीब 11 बजे फैक्ट्री परिसर में दाखिल हुई और चारों ओर से घेराबंदी कर मुख्य गेट बंद करवा दिए। सूत्रों के अनुसार, कंपनी में चीन से पार्ट्स मंगाकर मैन्युफैक्चरिंग किए जाने और वित्तीय लेन-देन में अनियमितताओं की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई है। रेड के दौरान फैक्ट्री के अंदर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ की जा…
Read MoreDec 31 Tax Deadline: आज ही निपटा लें पैन-आधार लिंक और ITR से जुड़े 3 बड़े काम, वरना होगा भारी नुकसान
Late Income Tax Return Filing 2025: आज 31 दिसंबर 2025 है और करदाताओं के लिए यह साल का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। केंद्र सरकार और आयकर विभाग ने कई जरूरी वित्तीय कार्यों को पूरा करने के लिए आज की अंतिम समय सीमा तय की है। अगर आप आज रात 12 बजे तक पैन कार्ड को आधार से लिंक करने, विलंबित आयकर रिटर्न (ITR) भरने या जीएसटी वार्षिक रिटर्न जमा करने में चूक जाते हैं, तो आपको भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, समय सीमा खत्म…
Read Moreप्रियंका चोपड़ा के गाने पर झूमे निक जोनस, ‘मुझसे शादी करोगी’ पर दिखाया देसी अंदाज
Nick Jonas Desi Style: हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस पर शादी के बाद पूरी तरह देसी रंग चढ़ चुका है। प्रियंका चोपड़ा के साथ शादी के बाद निक न सिर्फ भारतीय संस्कृति को अपनाते नजर आते हैं, बल्कि हिंदी और पंजाबी गानों के प्रति उनका प्यार भी लगातार बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘मुझसे शादी करोगी’ पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। बुधवार सुबह निक जोनस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर…
Read Moreभारत ने चीन पर लगाया तगड़ा टैरिफ, 3 साल तक इस चीज पर चुकाएगा शुल्क
India Steel Import Tariff: भारत सरकार ने चीन से बढ़ते सस्ते स्टील आयात पर रोक लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को चुनिंदा स्टील उत्पादों पर तीन वर्षों के लिए 11–12 प्रतिशत का आयात शुल्क लगाने का फैसला किया है। यह शुल्क पहले साल 12 प्रतिशत रहेगा। दूसरे साल घटकर 11.5 प्रतिशत और फिर तीसरे साल 11 प्रतिशत हो जाएगा। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा स्टील उत्पादक देश भारत हाल के महीनों में चीन से कम कीमत वाले स्टील के आयात में अचानक आई तेज बढ़ोतरी के कारण घरेलू स्टील…
Read More