नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब भारत की हवाई सेवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। मंगलवार सुबह इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से कुल 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक रद्द उड़ानों में 36 डिपार्चर और 44 अराइवल शामिल हैं। इस बीच दुबई के लिए रवाना हुई Emirates की फ्लाइट EK513 को मध्य पूर्व में वायु क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण वापस दिल्ली लौटना पड़ा। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के अनुसार…
Read MoreAuthor: Pallavi Mishra
जनता दर्शन में सीएम योगी सख्त, जमीन कब्जाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने आए लोगों को आश्वस्त किया कि वे बेफिक्र होकर अच्छे अस्पताल में उपचार कराएं। सरकार उनकी हर संभव आर्थिक मदद करेगी। इलाज के लिए मिलेगा विवेकाधीन कोष से सहयोग मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन लोगों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके एस्टीमेट की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर शासन को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता…
Read Moreखामेनेई की मौत पर वैश्विक प्रतिक्रिया: अमेरिका ने दी पुष्टि, रूस-चीन ने हमले की निंदा की; ब्रिटेन-फ्रांस ने बातचीत की अपील की
नई दिल्ली। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। ईरान में जहां एक ओर शोक का माहौल बताया जा रहा है, वहीं कुछ स्थानों पर जश्न की खबरें भी आईं। इस घटनाक्रम पर दुनिया के कई प्रमुख देशों ने प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका ने पहले दी मौत की जानकारी ईरानी प्रशासन या स्थानीय मीडिया से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति…
Read Moreखाड़ी संकट के बीच भारत सरकार अलर्ट, 10 स्पेशल फ्लाइट्स चलाएगी IndiGo; 300 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच केंद्र सरकार खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी की तैयारी में जुट गई है। सरकार संबंधित देशों में स्थित भारतीय दूतावासों के साथ लगातार संपर्क में है और हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है। साथ ही विभिन्न राज्य सरकारों ने भी अपने-अपने नागरिकों की सहायता के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि वह पश्चिम एशिया के हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों की लगातार समीक्षा कर रहा है। इसी…
Read Moreपुरी जगन्नाथ मंदिर में ‘दोल पूर्णिमा’ पर अफरा-तफरी, भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसे हालात; कई श्रद्धालु घायल
भुवनेश्वर। ओडिशा में होली से पहले मनाए जा रहे दोल पूर्णिमा के पावन अवसर पर जगन्नाथ मंदिर पुरी में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार को भारी भीड़ के चलते मंदिर परिसर में अचानक भगदड़ जैसे हालात बन गए। दोल बेदी क्षेत्र के पास दर्शन के लिए एकत्र श्रद्धालुओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई श्रद्धालु घायल हो गए। दोल बेदी क्षेत्र में अचानक बढ़ा दबाव प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर बाद श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक इजाफा हुआ। संकरी जगह और एक साथ…
Read MoreAaj Ka Mausam: होली से पहले उत्तर भारत में तेज गर्मी का असर, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का आलम; जानें मौसम का ताज़ा अपडेट
होली के पर्व से ठीक पहले देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां मैदानी इलाकों में असामान्य रूप से गरमी ने दस्तक दे दी है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने होली के आसपास के दिनों को लेकर कई राज्यों में मौसम अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज बारिश, आंधी-तूफान और बढ़ती गर्मी को लेकर चेतावनी शामिल है। मैदानी इलाकों में समय से पहले उबल रही गर्मी IMD के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर-पश्चिम…
Read MoreChandra Grahan 2026: आज दोपहर 3:20 बजे से साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कितनी देर दिखेगा ‘ब्लड मून’ और क्या करें उपाय
फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर आज साल 2026 का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लग रहा है। खास बात यह है कि यह खगोलीय घटना होली के पर्व के साथ संयोग बना रही है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल-भूरे रंग का दिखाई देता है, जिसे आमतौर पर ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि लगभग 3 घंटे 27 मिनट रहेगी। भारतीय मौसम विभाग यानी…
Read Moreयमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण टक्कर: हाथरस में 6 की मौत, 6 घायल; सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसे ने छह लोगों की जान ले ली, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत माइलस्टोन 141 के पास दिल्ली से धौलपुर जा रही एक इको कार को पीछे से तेज रफ्तार डबल डेकर स्लीपर बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इको वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, इको…
Read More‘जय हिंद जय सिंध – ए लव स्टोरी’ का मोशन पोस्टर रिलीज, महेश मांजरेकर-जया प्रदा-ज़रीना वहाब संग दमदार स्टारकास्ट आई साथ
लखनऊ, फरवरी 2026: बॉलीवुड में एक नई भावनात्मक कहानी दस्तक देने जा रही है। सैमीज़ एंटरटेनमेंट ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म “जय हिंद जय सिंध – ए लव स्टोरी” का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। भारत-पाक विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म प्यार, पहचान और जड़ों से जुड़े गहरे एहसासों को बड़े पर्दे पर उकेरेगी। फिल्म का निर्देशन इंद्रजीत लंकेश ने किया है और मेकर्स का दावा है कि यह कहानी दर्शकों को भावनात्मक रूप से झकझोर देगी। फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी कर दिया गया है, जिसने रिलीज…
Read MoreUP Weather Alert: मार्च में ही 40°C पार का खतरा, समय से पहले तपने लगा उत्तर प्रदेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस बार गर्मी ने तय समय से पहले ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च के महीने में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। आमतौर पर अप्रैल में पड़ने वाली झुलसाने वाली गर्मी इस बार मार्च के अंतिम सप्ताह में ही महसूस होने के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। कुछ दिनों में पारा 35 डिग्री से…
Read More