लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अराजकता अपने चरम पर है और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर खुलेआम असलहे और तलवारें लहराई जा रही हैं, लेकिन सरकार और पुलिस प्रशासन खामोश बैठा है। श्री यादव ने कहा कि आगरा से वनारस तक सत्ता समर्थित अराजक तत्वों ने तांडव मचाया और पुलिस मूकदर्शक वनी हुई है।
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पुलिस और प्रशासन इस अराजकता पर चुप क्यों है? उन्होंने वाराणसी में समाजवादी पार्टी के प्रखर वक्ता हरीश मिश्र पर चाकू से हुए हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके रक्तरंजित वस्त्र इस वात के गवाह है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
समाजवादी नेता ने कहा कि भाजपा सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल रही है। हत्या, लूट, वलात्कार जैसे अपराधों में तेजी से वृद्धि हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ने भी प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। श्री यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन के इशारे पर पुलिस-प्रशासन अराजक तत्वों को संरक्षण दे रहा है, जवकि पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग को शोषित और अपमानित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: सिखों ने अपने शौर्य-पराक्रम से हमेशा की है देश और धर्म की रक्षा : योगी आदित्यनाथ