लखनऊ। राजधानी में साइबर ठगों ने एविएटर गेम खेलकर मोटी रकम कमाने का झांसा देकर महिला से लाखों की ठगी कर ली। पीड़िता ने फेसबुक पर गेमिंग एप का प्रचार देखा था। उसके बाद बिग मुंबई एप से गेम डाउनलोड किया था। 10 हजार रुपए लगाने पर 2 लाख जीतने के झांसे में आकर 35.29 लाख रुपए लगा दिए थे। बाद गेम एप पर उनका खाता ब्लाक कर दिया गया। साइबर थाना पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
राम गोमतीनगर विस्तार मकदूमपुर स्थित शारदा अपार्टमेंट में रहने वाली बिंदु सकल को फेफड़े की बीमारी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीमारी के कारण उनका ज्यादातर समय मोबाइल पर ही बीतता है। फरवरी में फेसबुक पर उन्होंने एविएटर गेम का एड देखा। जिसमें बताया गया कि प्लेन उड़ाना होगा। प्लेन को सही टाइम पर उड़ाते हुए टारगेट पर एग्जिट करने पर निवेश की गई रकम का कई गुना मिलेगा। इस पर उन्होंने गूगल पर गेम सर्च किया। बिग मुंबई एप से उसे डाउनलोड कर लिया। अपने खाते से रजिस्टर्ड कर यूजर आईडी और पासवर्ड बना लिया।
हजार लगाकर दो लाख जीतने के चक्कर में गंवाया पैसा
पहला गेम हारी, दूसरे में जीती पीड़िता का कहना कि 21 फरवरी को गेम में लगाए एक हजार रुपए हार गई। दोबारा 10 हजार रुपए रुपए लगाने पर 2 लाख रुपए जीत गईं। जीतने पर वह और रुपए लगाती चली गईं। करीब 2 माह में गेम में 35.29 लाख रुपए लगा दिए। जब रुपए निकालने की कोशिश की, तो खाता ब्लाक कर दिया गया। इस दौरान भाई की आईडी से गेम डाउनलोड करना शुरू किया, लेकिन उसको भी बंद कर दिया गया। ठगी की जानकारी होने पर साइबर थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।