‘जोधा अकबर’ की रुकैया बेगम आज भी वैसी ही ग्लैमरस, 13 साल बाद भी नहीं बदला लुक, फैंस अब भी दीवाने

टीवी इंडस्ट्री में कई सीरियल आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो सालों बाद भी दर्शकों के दिलों में बसे रहते हैं। ऐसा ही एक नाम है ‘जोधा अकबर’ की रुकैया बेगम का, जिसे निभाने वाली एक्ट्रेस लवीना टंडन आज भी अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। समय बीतने के बावजूद उनके लुक में खास बदलाव नहीं आया है, जो फैंस को हैरान करता है।

‘जोधा अकबर’ ने दिलाई असली पहचान

लवीना टंडन ने अपने करियर में कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘जोधा अकबर’ में रुकैया बेगम के किरदार से मिली। इस रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और वह टीवी की चर्चित चेहरों में शामिल हो गईं। इससे पहले उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में ‘रूह’ से की थी और ‘श्श्श… फिर कोई है’ जैसे शो में भी नजर आईं।

लगातार काम से बनाया मजबूत करियर

लवीना ने ‘सुनैना’, ‘जाने पहचाने से ये अजनबी’, ‘बेस्ट ऑफ लक निक्की’, ‘अदालत’, ‘बाल वीर’ और ‘यहां मैं घर घर खेली’ जैसे कई लोकप्रिय शोज में काम किया। उनके हर किरदार को दर्शकों ने सराहा और उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई।

टीवी की दुनिया में कायम है स्टारडम

भले ही लवीना बड़े पर्दे पर ज्यादा नजर नहीं आईं, लेकिन टीवी इंडस्ट्री में उनका स्टारडम बरकरार है। हाल के समय में वह ‘गाथा शिव परिवार की’ में इंद्राणी के किरदार में दिखीं। इसके अलावा ‘मन्नू क्या करेगा’ और ‘अनदेखी’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी उन्होंने अलग-अलग भूमिकाएं निभाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई है। खबर है कि वह जल्द ही ‘तुम बिन जाऊं कहां’ नाम के नए सीरियल में नजर आने वाली हैं।

13 साल बाद भी वही फिटनेस और खूबसूरती

‘जोधा अकबर’ को प्रसारित हुए करीब 13 साल बीत चुके हैं, लेकिन लवीना टंडन की खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है। उनके घुंघराले बाल, कंजी आंखें और फिटनेस आज भी फैंस को आकर्षित करती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, जहां लोग उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसाते हैं।

Related posts