‘बुद्ध धातु शोभा यात्रा’ बनी भारत-थाई सांस्कृतिक सेतु का प्रतीक, दोनों देशों के संबंध हुए और प्रगाढ़- जयवीर सिंह

लखनऊ: भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में मंगलवार को आस्था और बौद्ध संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। थाई मोनेस्ट्री कुशीनगर की ओर से आयोजित पांच दिवसीय (20 से 24 फरवरी) समारोह के अंतिम दिन 17वीं पवित्र ‘बुद्ध धातु शोभा यात्रा’ हाथी-घोड़े और गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा से संपूर्ण बुद्ध स्थली धम्ममय हो उठी। विशेषकर थाईलैंड से पहुंचे बौद्ध श्रद्धालुओं, भिक्षुओं और पर्यटकों की उपस्थिति ने इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया। समारोह में मुख्य अतिथि महाराज यतींद्र मोहन प्रताप मिश्रा तथा थाई राजदूत चवानाथ…

Read More

मौसम खराब में क्यों उड़ा विमान? चतरा एयर एंबुलेंस हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री का सख्त संदेश—दोषियों को नहीं बख्शेंगे

चतरा। झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश की दर्दनाक घटना में सात लोगों की मौत के बाद सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। हादसे पर गहरा शोक जताते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने साफ कहा कि पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कराई जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्री चतरा पहुंचे और स्थानीय सदर अस्पताल में मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले शवों को देखा और पोस्टमार्टम…

Read More

लखनऊ मर्डर मिस्ट्री: डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, बेटा चाहता था बिजनेस… नीले ड्रम में छुपी खौफनाक सच्चाई ने दहला दिया शहर

लखनऊ। राजधानी के आशियाना इलाके में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। शहर के नामी कारोबारी मानवेंद्र सिंह की हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उनके इकलौते बेटे अक्षत सिंह ने कर दी। हत्या के बाद शव को नीले ड्रम में छिपाकर गुमशुदगी की कहानी गढ़ी गई, लेकिन बदलते बयानों ने पूरा राज खोल दिया। पढ़ाई को लेकर बढ़ता गया तनावमानवेंद्र सिंह आशियाना में परिवार के साथ रहते थे। पत्नी के निधन के बाद वह बेटे अक्षत और बेटी कृति के साथ रह रहे थे।…

Read More

Rail Network Expansion: 4 राज्यों में 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 8 जिलों में कनेक्टिविटी मजबूत, 9,072 करोड़ का निवेश

नई दिल्ली। देश में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने 9,072 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन अहम रेलवे परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है। इन परियोजनाओं के जरिए महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के कुल 8 जिलों में रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और करीब 307 किलोमीटर तक भारतीय रेल नेटवर्क का विस्तार होगा। सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से यात्री और माल परिवहन…

Read More

Chatra Plane Crash: 10 साल पहले नजफगढ़ एयर एंबुलेंस हादसे जैसी दहला देने वाली त्रासदी, जानें 2016 में कैसे टला था बड़ा हादसा

नई दिल्ली। झारखंड के चतरा में हुए भीषण प्लेन क्रैश ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में एयर एंबुलेंस में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 2 क्रू मेंबर और 5 यात्री शामिल थे। विमान एक गंभीर रूप से झुलसे मरीज को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली लेकर आ रहा था, लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस त्रासदी ने साल 2016 में दिल्ली के नजफगढ़ में हुई एक ऐसी ही घटना की याद ताजा कर दी है,…

Read More

अमेरिका में भारी बर्फीला तूफान: 5600 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, स्कूल बंद, इमरजेंसी घोषित

नई दिल्ली। अमेरिका में सोमवार को उत्तरी हिस्सों में भयंकर बर्फीले तूफान ने अफरा-तफरी मचा दी। मैरीलैंड से लेकर मेन तक भारी बर्फबारी के कारण स्कूल, ट्रांसपोर्ट और व्यवसाय ठप पड़ गए, लाखों लोग घरों में कैद हो गए। मौसम विभाग ने तेज हवाओं और भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की। तूफान का पैमाना और रिकॉर्डमौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह पिछले दस सालों में सबसे तेज बर्फीला तूफान है। मेट्रोपॉलिटन नॉर्थईस्ट के कई हिस्सों में 2 फीट (60 सेंटीमीटर) से अधिक बर्फ गिरी। कुछ क्षेत्रों में बर्फ जमा होने के…

Read More

UP Census 2027: डिजिटल होगी जनगणना, परिवार के मुखिया से पूछे जाएंगे 33 सवाल; 22 मई से पहला चरण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां अब तेज रफ्तार पकड़ चुकी हैं। राज्य में पहले चरण की प्रक्रिया 22 मई से 20 जून तक प्रस्तावित है। तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के लिए प्रशासन ने चरणबद्ध प्रशिक्षण व्यवस्था लागू कर दी है और औपचारिक रूप से जनगणना की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। दिल्ली में नेशनल ट्रेनर्स की ट्रेनिंग पूरी, अब राज्य स्तर पर तैयारीजनगणना के लिए दिल्ली में नेशनल ट्रेनर्स का प्रशिक्षण पूरा किया जा चुका है। यही प्रशिक्षित अधिकारी अब प्रदेश स्तर पर…

Read More

दिल्ली में हेड कॉन्स्टेबल ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में ED कर्मचारी की गोली मारकर हत्या की

नई दिल्ली। वजीराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल ने पत्नी के अवैध संबंध के शक में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बागपत, यूपी के गांव काठा निवासी आशीष के रूप में हुई है। आशीष प्रवर्तन निदेशालय (ED) में एमटीएस कर्मचारी था, जबकि आरोपी प्रवेश दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में हेड कांस्टेबल है और उसकी वर्तमान तैनाती उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा ट्रैफिक सर्किल में है। बारात में हुआ विवाद और गोलीबारीपुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष वजीराबाद में पड़ोसी गौरव की बारात…

Read More

पीएम सूर्य घर योजना ने रोशन किए 30 लाख घर, पीएम मोदी ने कहा- भारत ऊर्जा क्रांति की राह पर तेज़ कदम बढ़ा रहा है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘पीएम सूर्य घर’ योजना के तहत 30 लाख घरों तक रूफटॉप सोलर की पहुँच को भारत की स्वच्छ ऊर्जा क्रांति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव करार दिया। उन्होंने कहा कि यह पहल देश को ऊर्जा-सुरक्षित, हरित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। राष्ट्रव्यापी रूफटॉप सोलर कनेक्शननवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जानकारी दी कि देशभर में अब 30 लाख परिवार रूफटॉप सोलर से जुड़े हुए हैं। इन घरों ने सूरज की रोशनी को स्थिर और बचत वाली ऊर्जा में बदलकर…

Read More

अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप बड़ा एक्शन लेने की चेतावनी, ईरानी नागरिकों के फोन पर अलर्ट

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को समझौते के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है, वहीं सोमवार को हजारों ईरानी नागरिकों के फोन पर धमकी भरे मैसेज ने हालात और तनावपूर्ण कर दिए। फोन पर आया रहस्यमयी मैसेजईरान में लोगों के फोन पर एक फारसी मैसेज आया, जिसमें लिखा था: “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बड़ा एक्शन लेने वाले आदमी हैं। देखते रहिए।” यह मैसेज उस समय आया जब ट्रंप ने संभावित सैन्य हमले की…

Read More