एयर इंडिया का प्रीमियम कदम, दिल्ली एयरपोर्ट T3 पर खुला ‘महाराजा लाउंज’, फर्स्ट और बिजनेस क्लास यात्रियों को मिलेगा लग्जरी अनुभव

नई दिल्ली। भारतीय विमानन क्षेत्र में अपनी पहचान को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए एयर इंडिया ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल 3 पर ‘महाराजा लाउंज’ की शुरुआत कर दी है। यह प्रीमियम लाउंज 16 फरवरी 2026 से फर्स्ट क्लास और बिजनेस क्लास यात्रियों के साथ-साथ महाराजा क्लब के प्लैटिनम और गोल्ड सदस्यों के लिए उपलब्ध होगा। स्टार एलायंस गोल्ड यात्रियों को भी मिलेगी सुविधा एयर इंडिया की ओर से शुरू किए गए इस अत्याधुनिक लाउंज का उद्घाटन एन चंद्रशेखरन ने किया। एयरलाइन के अनुसार…

Read More

पॉलिसी पैरालिसिस से पॉलिसी स्टेबिलिटी तक पहुंचा यूपी, बड़ा निवेश केंद्र बना प्रदेश : सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान प्रदेश में औद्योगिक और निवेश विकास को लेकर बड़ा दावा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने नीतिगत अस्थिरता से निकलकर निवेश के लिए स्थिर और भरोसेमंद माहौल तैयार किया है, जिससे प्रदेश देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में शामिल हो गया है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ से ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ तक का सफर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले…

Read More

लखनऊ मेट्रो में QR कोड टिकटिंग की शुरुआत, अब घर बैठे बुक होगी टिकट, सफर हुआ और आसान

लखनऊ मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने राजधानी में मेट्रो टिकटिंग सिस्टम को अपग्रेड करते हुए क्यूआर कोड आधारित टिकटिंग सेवा शुरू कर दी है। इस नई व्यवस्था के तहत अब यात्री घर बैठे टिकट बुक कर सकेंगे और स्टेशन पर सीधे स्कैन कर सफर शुरू कर पाएंगे। पहले यात्री बने वत्सल बरन, हजरतगंज स्टेशन से की यात्रा शुरू नई व्यवस्था के तहत सोमवार को वत्सल बरन पहले यात्री बने, जिन्होंने क्यूआर कोड टिकट के जरिए…

Read More

मंडे टेस्ट में ‘ओ रोमियो’ की रफ्तार धीमी, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई में आई गिरावट

नई दिल्ली। निर्देशक विशाल भारद्वाज और अभिनेता शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ओ रोमियो हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। मल्टीस्टारर इस फिल्म ने शुरुआती वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन असली परीक्षा सोमवार को मानी जा रही थी। अब फिल्म के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिससे फिल्म के प्रदर्शन की तस्वीर कुछ हद तक साफ हो गई है। वर्किंग डे पर घटी कमाई, लेकिन प्रदर्शन पूरी तरह कमजोर नहीं वैलेंटाइन वीक को ध्यान में रखते हुए…

Read More

होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, दिल्ली-कोलकाता समेत कई शहरों से बिहार के लिए 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

होली पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्यालय हाजीपुर ने नौ जोड़ी होली विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों के जरिए प्रवासी यात्रियों को महानगरों से बिहार और पूर्वांचल आने-जाने में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। रेलवे का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है। सारण और आसपास के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ इस फैसले से सारण जिले और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को…

Read More

Delhi में सबसे बड़ी AI समिट का आगाज़ आज, PM मोदी करेंगे उद्घाटन; बोले- दुनिया देखेगी भारत के युवाओं की ताकत

नई दिल्ली। भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अपनी वैश्विक उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। आज से राजधानी दिल्ली में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री Narendra Modi 16 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। समिट से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि यह भारत के लिए गर्व का क्षण है कि दुनिया भर से लोग इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में भाग लेने आ रहे हैं।…

Read More

लठामार होली से पहले बरसाना में रंगों की गूंज, रंगीली गली अबीर-गुलाल से सराबोर; पद गायन संग निकली प्रथम चौपाई

बरसाना। राधारानी की नगरी बरसाना में लठामार होली की आहट तेज हो गई है। रविवार को रंगीली गली अबीर-गुलाल से सराबोर नजर आई, जब पारंपरिक पद गायन के साथ लठामार होली की प्रथम चौपाई धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के रंगों में डूबे गोस्वामी समाज के लोग लाडली जी मंदिर से रंगीली गली स्थित रंगेश्वर महादेव मंदिर तक नाचते-गाते पहुंचे। बसंत पंचमी से शुरू हुए होली महोत्सव के बीच बरसाना की फिजा पूरी तरह रंगमय हो चुकी है। संध्या आरती के बाद गोस्वामी समाज के मुखिया रामभरोसी…

Read More

Lucknow Health Update: KGMU में जल्द शुरू होगी फेफड़ा प्रत्यारोपण यूनिट, गंभीर मरीजों को प्रदेश में मिलेगा विश्वस्तरीय इलाज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) में फेफड़ों की गंभीर बीमारियों के इलाज को लेकर बड़ी पहल शुरू की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्नत फेफड़ा प्रत्यारोपण यूनिट स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। इस नई सुविधा के शुरू होने से प्रदेश के गंभीर फेफड़ा रोगियों को राज्य के बाहर जाने की जरूरत कम हो जाएगी और उन्हें विश्वस्तरीय इलाज स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा। कुलपति ने दी बड़ी जानकारी KGMU की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि विश्वविद्यालय का…

Read More

Motorola Razr 60 Ultra 5G पर बंपर ऑफर: 30 हजार तक की बचत, 16GB RAM और Snapdragon 8 Elite के साथ फ्लैगशिप फोल्डेबल सस्ता

नई दिल्ली। फ्लिप फोन खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr 60 Ultra 5G पर इस समय भारी डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी ने इसे 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अब यह डिवाइस 80,000 रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर्स जोड़ने पर कुल छूट 30,000 रुपये से ज्यादा तक पहुंच रही है। फ्लिप डिजाइन, टाइटेनियम-रीइन्फोर्स्ड हिंज और लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर के साथ आने वाला यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत विकल्प…

Read More