उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शाहपुर विधानसभा में की जनसभा, भाजपा प्रत्याशी राकेश रंजन ओझा के पक्ष में कमल खिलाने की अपील बिहार में राजद और कांग्रेस का कार्यकाल कलंक से कम नहींः सीएम योगी 2005 से पहले बिहार अराजकता, गुंडागर्दी व माफियाराज का शिकार हो गया था, 20 वर्ष में अथक परिश्रम कर नीतीश सरकार ने उससे उभाराः मुख्यमंत्री सीएम योगी का कटाक्ष- यूपी में माफिया की छाती पर जब बुलडोजर दौड़ता है तो सपा वाले फातिहा पढ़ने चले जाते हैं भोजपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…
Read MoreDay: October 29, 2025
सिवान में बोले सीएम योगी- बिहार में फिर से जंगलराज की वापसी न होने दें
सीएम योगी ने सिवान के रघुनाथपुर और दरौली विधानसभा के एनडीए प्रत्याशियों के लिए मांगा वोट सीएम योगी ने भोजपुरी में शुरू किया संबोधन, ‘जय श्री राम’ और ‘मोदी-योगी जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा सिवान यह चुनाव सत्ता का नहीं बल्कि पहचान के संकट के खिलाफ लड़ाई है, बिहार को विकास और जनराज की राह पर आगे बढ़ाना है- सीएम योगी सिवान। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इंट्री ने बिहार विधानसभा चुनाव को रोचक बना दिया है। बुधवार को सिवान के रघुनाथपुर विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी विकास कुमार सिंह और दरौली…
Read Moreगन्ना किसानों को योगी सरकार का बड़ा उपहार, गन्ना मूल्य ₹30 प्रति कुन्तल बढ़ा
पेराई सत्र 2025-26 में अगेती गन्ना ₹400, सामान्य ₹390 प्रति कुन्तल निर्धारित गन्ना मूल्य वृद्धि से किसानों को होगा ₹3,000 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान गन्ना किसान केवल उत्पादक नहीं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था के सशक्त स्तंभ हैं : लक्ष्मी नारायण चौधरी लखनऊ। योगी सरकार ने एक बार फिर गन्ना किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया है। पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना मूल्य में ₹30 प्रति कुन्तल की वृद्धि की गई है। उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के अनुसार अब अगेती गन्ना…
Read Moreपरिवार का मर्डर करो या अपनी जान दो-आत्माओं से परेशान बच्चे ने सुसाइड कर लिया!
लखनऊ।जब विज्ञान शिखर पर की अग्रसर है तब भी भ्रांति की चपेट में लोग आकर जान दे दें तो इसको क्या कहेंगे। कानपुर में ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। जब परिवार के लोग छठ मना रहे थे, इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र के पास से बरामद सुसाइड नोट में आत्माओं की तरफ से परिवार वालों की हत्या या आत्महत्या करने की धमकी देने की बात लिखी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बरामद सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है और…
Read Moreसीएम योगी ने अधिकारियों को लगाई फटकार, अयोध्या में अनियोजित प्लाटिंग और बसावट पर लगाएं रोक
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या महायोजना 2031 से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए कहा कि अयोध्या का विकास भव्यता, आस्था और आधुनिकता तीनों का समन्वित रूप होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि विकास कार्यों में अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान, धार्मिक गरिमा और पर्यावरणीय संतुलन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। अयोध्या में अनियोजित प्लाटिंग, बसावट को रोका जाए। जो कुछ भी हो योजना के अनुरूप और नियमों के अनुकूल होना चाहिए । मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या विज़न 2047 के अंतर्गत अयोध्या को ग्लोबल आध्यात्मिक…
Read Moreभारत पर भारी आयात शुल्क लगाना एक बड़ी रणनीतिक भूल : रायमोंडो
ट्रंप की ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति ‘अमेरिका अलोन’ की शक्ल ले ली है वॉशिंगटन। अमेरिका की पूर्व वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत के प्रति अपनाई जा रही व्यापार नीति की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि भारत सहित अपने घनिष्ठ साझीदारों पर भारी आयात शुल्क लगाना एक बड़ी रणनीतिक भूल है, जिससे अमेरिका फर्स्ट बनने की बजाय अपने सहयोगियों को नाराज़ करके अपने को अलग-थलग कर रहा है। रायमोंडो ने मैसाचुसेटस में हार्वड कैनेडी स्कूल में आयोजित एक साक्षात्कार के दौरान यह बात कही ।…
Read Moreपालमपुर के नजदीक ये एडवेंचर हिल स्टेशन हैं पर्यटकों के लिए छिपे हुए खजाने
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित पालमपुर एक खबूसूरत पहाड़ी शहर है। पालमपुर अपनी खूबसूरती के अलावा हरे- भरे चाय के बागानों और धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं के लिए भी जाना जाता है। पालमपुर अपने सुंदर और अलौकिक प्राकृतिक दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। लेकिन इस शहर को काफी कम लोग हिल स्टेशन मानते हैं। इसलिए लोग पालमपुर के आसपास में स्थित खूबसूरत और शानदार हिल स्टेशन की तलाश में रहते हैं । ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पालमपुर के आसपास में स्थित…
Read Moreआठवें वेतन आयोग को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी : 18 माह में देगा रिपोर्ट पर सिफारिशें एक जनवरी 2026 से होंगी लागू
पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को बनाया गया आयोगका अध्यक्ष एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मियों व पेंशनरों को मिलेगा लाभ नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 69 लाख पेंशनभोगियों को राहत देने के लिए गठित आठवें वेतन आयोग की सेवा शर्तों को मंजूरी दे दी है। आयोग में एक अध्यक्ष, एक सदस्य (अंशकालिक ) और एक सदस्य – सचिव शामिल होंगे। यह अपने गठन की तिथि से 18 महीनों के भीतर अपनी सिफारिशें देगा। हालांकि आयोग…
Read Moreकैटेगरी-5 तूफान ‘मेलिसा’ ने जमैका में मचाई तबाही, तीन की मौत, 6 हजार लोग शरण स्थलों में पहुंचे
किंग्सटन। अटलांटिक महासागर में अब तक आए सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक, तूफान मेलिसा, श्रेणी 5 के तूफान के रूप में 28 अक्टूबर 2025 को जमैका के दक्षिण-पश्चिमी तट पर पहुंचा। अमेरिकी नेशनल हरिकेन सेंटर (NHC) के अनुसार, यह अब तक के सबसे भीषण तूफानों में से एक है, जिसकी अधिकतम गति 185 मील प्रति घंटा (लगभग 295 किमी/घंटा) दर्ज की गई। मियामी स्थित हरिकेन सेंटर ने इसे “अत्यंत खतरनाक और जानलेवा स्थिति” बताते हुए लोगों को अपने घरों या सुरक्षित स्थानों में ही रहने की सलाह दी है।…
Read Moreराशिफल 29 अक्टूबर 2025 : इस माह का अंतिम का अंतिम बुधवार है, इस दिन सात अंको की राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, जानें दैनिक राशिफल
29 अक्टूबर 2025 राशिफल : आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। फिर इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में स्थित रहेंग। ज्योतिषीय गणना के अनुसार वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है। ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियों के आधार पर भविष्य में होने वाले कामों और ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभावों को समझा जाता है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल। मेष राशि…
Read More