दुनिया का वो देश, जहां 76 दिन तक नहीं डूबता सूरज, चांद देखने को तरस जाते हैं लोग

Norway, Sun Never Sets, Sunsets, the midnight sun, sun never sets in norway, land of midnight sun, norway dark for 6 months, which country have sun never set, which country has no sun for 6 months, नॉर्वे, सूर्यास्त, मिडनाइट सन, सूरज कभी नहीं ढलता, छह महीने

नई दिल्ली। सोचिए, अगर रात के 12 बजे भी आसमान में सूरज चमक रहा हो, तो कैसा लगेगा ? दिन और रात का फर्क ही खत्म हो जाए तो जिंदगी जीने का मजा और दिक्कत दोनों साथ आती हैं। ऐसा कोई किस्सा फिल्मी नहीं, बल्कि हकीकत है। धरती पर एक ऐसा देश है जहां दो महीने तक सूरज ढलता ही नहीं । इस नजारे को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं और इसी वजह से इसे लैंड ऑफ मिडनाइट सन कहा जाता है।

आर्कटिक सर्किल के ऊपर बसे नॉर्वे में मई से लेकर जुलाई तक करीब 76 दिनों तक सूरज डूबता ही नहीं। यहां सूरज क्षितिज पर जाकर टिक जाता है और रात को भी वहीं बना रहता है। रात के 12 बजे भी आप सूरज को देख सकते हैं। इस अनोखी घटना के कारण इसे लैंड ऑफ मिडनाइट सन कहा जाता है। सवाल यह उठता है कि जब सूरज डूबता ही नहीं, तो लोग दिन और रात का फर्क कैसे समझते होंगे। हालांकि यह नजारा सिर्फ नॉर्वे में ही नहीं दिखता।

यह भी पढ़ें : क्या भारत में भारी बारिश के बाद पड़ेगी भीषण ठंड ? मौसम वैज्ञानिकों ने दी ये बड़ी चेतावनी

आर्कटिक सर्किल के दूसरे देशों में भी ऐसा होता है। फिनलैंड, स्वीडन, आइसलैंड, कनाडा का नुनावुत और अमेरिका के अलास्का में भी सूरज लंबे समय तक डूबता नहीं है। हालांकि इन जगहों पर यह घटना कम दिनों तक रहती है। नॉर्वे ही वह देश है जहां लगातार दो महीने तक सूरज ढलता नहीं और समुद्र किनारे खड़े होकर आप इसे क्षितिज पर टिका हुआ देख सकते हैं। नॉर्वे में मई से जुलाई तक दिन का समय लगभग 20 घंटे का रहता है। लेकिन कहानी का दूसरा पहलू भी है।

नवंबर, दिसंबर और जनवरी में यहां सूरज निकलता ही नहीं । तीन महीने तक पूरा अंधेरा छाया रहता है । इसे ‘पोलर नाइट्स’ कहा जाता है। इस दौरान लोग रोशनी के लिए कृत्रिम साधनों पर निर्भर रहते हैं। यानी यहां लोग साल के कुछ महीने लगातार दिन और कुछ महीने लगातार अंधेरे में बिताते हैं। नॉर्वे के उत्तरी हिस्सों में यह घटना ज्यादा साफ देखी जाती है। इनमें हेलजेलैंड, बोडो एंड साल्टेन, लोफोटेन और वेस्टेरालेन, ट्रॉम्स, फिनमार्क और स्वालबार्ड शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : सम्मेलन में बोले एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित : सुदर्शन चक्र देगा बहुस्तरीय सुरक्षा

जून महीने में यहां अधिकतम 40 मिनट की रात होती है । यह सब धरती की धुरी के झुकाव और उत्तरी हिस्से की स्थिति के कारण होता है। वैज्ञानिक रूप से यह एक अद्भुत प्राकृतिक नजारा है। नॉर्वे का कुल क्षेत्रफल 3.85 लाख वर्ग किलोमीटर से अधिक है और यहां की आबादी करीब 54.25 लाख है। यहां प्रति वर्ग किलोमीटर पर सिर्फ 14 लोग रहते हैं, यानी आबादी काफी कम है।

इसका आधिकारिक नाम किंगडम ऑफ नॉर्वे है और यह उत्तरी यूरोप का एक नॉर्डिक देश है । अपनी प्राकृतिक सुंदरता, फियोर्ड्स, झरनों और इस अद्भुत सूरज-चांद के खेल की वजह से नॉर्वे दुनिया भर में खास पहचान रखता है।

यह भी पढ़ें : अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा : कैंटर से टकराई कार दोनों वाहनों में लगी आग, पांच जिंदा जले

Related posts