फ्लोरिडा: अमेरिका के फ्लोरिडा तट के पास हुए एक विमान हादसे में 11 लोगों की जान चमत्कारिक तरीके से बच गई। विमान समुद्र में गिरने के बाद यात्री करीब 5 घंटे तक बीच समुद्र में एक लाइफ राफ्ट पर फंसे रहे। उनके पास मदद के लिए संपर्क का कोई साधन नहीं था और लगातार यह डर बना हुआ था कि शायद अब कोई बचाने नहीं आएगा। तेज लहरों और खराब मौसम की आशंका के बीच सभी लोग एक तिरपाल के नीचे बैठकर खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश करते रहे।…
Read More