लखनऊ में चल रहे बजट सत्र के दौरान विधानसभा में युवाओं की बेरोजगारी, कौशल विकास और आईटीआई संस्थानों के निजीकरण का मुद्दा जोरदार ढंग से उठा। नेता विधानमंडल दल कांग्रेस आराधना मिश्रा मोना ने प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की स्थिति पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार सृजन और कौशल विकास के नाम पर स्थापित सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों की अनदेखी की जा रही है और उन्हें निजी क्षेत्र को सौंपा जा रहा है, जिससे युवाओं पर महंगी फीस का बोझ बढ़ेगा। ग्रामीण…
Read MoreTag: UP Budget Session
यूपी को मिलेंगे दो नए विश्वविद्यालय, भदोही और शाहजहांपुर में खुलेगा उच्च शिक्षा का नया अध्याय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश को दो नए विश्वविद्यालयों की सौगात मिलने जा रही है, जो भदोही और शाहजहांपुर जिलों में स्थापित होंगे। बजट सत्र के पहले दिन विधानमंडल के दोनों सदनों में इसके लिए वर्ष 2026 से जुड़े अध्यादेश पेश किए गए। प्रदेश सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश-2026 और उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश-2026 सदन के पटल पर रखे गए। इसके साथ ही 12 नए अधिनियम…
Read Moreराज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा यूपी विधानमंडल का बजट सत्र, वित्त मंत्री पेश करेंगे आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से औपचारिक रूप से शुरू होने जा रहा है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के साथ कार्यवाही की शुरुआत होगी। इसके बाद वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना प्रदेश की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन के पटल पर रखेंगे, जिसे आगामी बजट की दिशा और सरकार की आर्थिक प्राथमिकताओं का आधार माना जा रहा है। 2024-25 की उपलब्धियां और चालू वर्ष के आंकड़े होंगे शामिलआर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान प्रदेश की उपलब्धियों और चुनौतियों का विस्तृत विवरण दिया…
Read Moreबजट सत्र में गरजेगा SIR का सवाल, विपक्ष के हमलों से पहले CM योगी ने मंत्रियों को दिया सख्त होमवर्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र में इस बार सियासी तापमान काफी ऊंचा रहने वाला है। योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करने जा रही है, वहीं विपक्ष पहले से ही आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतर चुका है। समाजवादी पार्टी ने साफ संकेत दिए हैं कि सदन में SIR और खासतौर पर फार्म-7 के मुद्दे पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया जाएगा। विपक्ष का आरोप है कि इसके जरिए बड़े पैमाने पर वोट कटौती का षड्यंत्र रचा गया है। SIR और फार्म-7 पर…
Read More