बिहार में ऊर्जा क्रांति: 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश, कजरा सौर परियोजना से मिलेगी 24×7 बिजली

पटना। बिहार में ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ा निवेश हो रहा है। राज्य में अब तक लगभग 48 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जा चुका है और आने वाले एक-दो महीनों में यह आंकड़ा 50 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। यह जानकारी बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने दी। वे बुधवार को विद्युत भवन में बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीजीसीएल) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। ऊर्जा मंत्री की उपस्थिति में बीएसपीजीसीएल ने लखीसराय जिले के कजरा में स्थापित…

Read More