संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पवांसा के पास यात्रियों से भरी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस में करीब 150 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरियाणा से बिहार जा रहे थे करीब 150 यात्री जानकारी के मुताबिक, बस हरियाणा से बिहार के दरभंगा जिले जा रही थी।…
Read More