रेवंत रेड्डी के BJP में जाने की अटकलें तेज, सांसद बोले- बन सकते हैं अगले शुभेंदु अधिकारी

नई दिल्ली/हैदराबाद: तेलंगाना की राजनीति में बड़ा सियासी हलचल का माहौल बन गया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को लेकर भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। यह चर्चा तब और बढ़ गई जब निजामाबाद से भाजपा सांसद धर्मपुरी अरविंद ने दावा किया कि रेवंत रेड्डी भविष्य में राजनीतिक पाला बदल सकते हैं और भाजपा का हिस्सा बन सकते हैं। सांसद धर्मपुरी अरविंद ने यहां तक कहा कि रेवंत रेड्डी अगले शुभेंदु अधिकारी बन सकते हैं, जिन्होंने कभी तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था।…

Read More

पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी की बड़ी अपील, बोले- पेट्रोल, डीजल और गैस का करें संयमित इस्तेमाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देशवासियों से पेट्रोल, डीजल और गैस का जरूरत के मुताबिक और संयमित इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट और वैश्विक ऊर्जा चुनौतियों को देखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में करीब 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का डिजिटल माध्यम से शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आयातित पेट्रोलियम उत्पादों का सीमित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग…

Read More