रायबरेली में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कार ने सात युवतियों को रौंदा, तीन की मौत

रायबरेली। जिले में रविवार शाम करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कार ने पैदल जा रही सात युवतियों-किशोरियों को रौंद दिया। इस हादसे में तीन युवतियों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, कोडर गांव निवासी शालिनी (20) पुत्री जंगबहादुर अपनी बहन साधना (15) के साथ, भदोखर थाना क्षेत्र के अलीगंज की हिमांशी (22) पुत्री दल बहादुर, रश्मि (15)…

Read More