SIP Calculator: 5 साल में चाहिए ₹10 लाख? जानिए आज से हर महीने कितनी करनी होगी SIP

अगर आपका टारगेट अगले 5 साल में ₹10 लाख का फंड तैयार करना है, तो बिना प्लानिंग के यह संभव नहीं। सही रणनीति और नियमित निवेश से यह लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है। ऐसे में सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP एक प्रभावी और लोकप्रिय विकल्प बनकर सामने आता है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—5 साल में ₹10 लाख जुटाने के लिए हर महीने कितनी रकम निवेश करनी होगी? संभावित रिटर्न, निवेश अवधि और बाजार के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए SIP कैलकुलेशन से इसे समझते हैं।

SIP क्या है और कैसे काम करता है?

SIP यानी Systematic Investment Plan, म्यूचुअल फंड में निवेश का एक अनुशासित तरीका है। इसके तहत निवेशक हर महीने, तिमाही या तय अंतराल पर एक निश्चित राशि निवेश करते हैं।

यह तरीका बाजार की टाइमिंग के झंझट से बचाता है और छोटी-छोटी रकम के जरिए लंबी अवधि में बड़ा कॉर्पस बनाने में मदद करता है। SIP के जरिए निवेशकों को कंपाउंडिंग और रुपये कॉस्ट एवरेजिंग का फायदा मिलता है, जिससे बाजार की गिरावट और तेजी दोनों स्थितियों में संतुलित निवेश संभव हो पाता है।

SIP में कितना मिल सकता है रिटर्न?

चूंकि म्यूचुअल फंड मार्केट से जुड़े होते हैं, इसलिए इसमें रिटर्न तय नहीं होता। हालांकि, ऐतिहासिक आंकड़ों के मुताबिक इक्विटी-ओरिएंटेड SIP ने औसतन करीब 12% सालाना रिटर्न दिया है। कई टॉप परफॉर्मिंग फंड्स ने लंबी अवधि में 15% से 18% या उससे अधिक रिटर्न भी दिया है।

यहां कैलकुलेशन को आसान बनाने के लिए 12% और 15% अनुमानित सालाना रिटर्न के आधार पर गणना की गई है।

₹10 लाख जुटाने के लिए कितनी करनी होगी मंथली SIP?

Angel One SIP कैलकुलेटर के अनुसार, अगर आप 12% अनुमानित सालाना रिटर्न मानते हैं, तो 5 साल में ₹10 लाख का फंड बनाने के लिए आपको करीब ₹12,200 प्रति माह निवेश करना होगा।

5 साल बाद आपके पास लगभग ₹10,06,334 का फंड तैयार होगा। इस दौरान आपका कुल निवेश ₹7,32,000 रहेगा, जबकि अनुमानित रिटर्न के रूप में ₹2,74,334 का फायदा मिलेगा।

वहीं अगर 15% अनुमानित सालाना रिटर्न के आधार पर गणना करें, तो आपको हर महीने करीब ₹11,200 की SIP शुरू करनी होगी, ताकि तय समय में ₹10 लाख का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

लक्ष्य आधारित निवेश की रणनीति अपनाकर और नियमित SIP जारी रखकर 5 साल में ₹10 लाख का कॉर्पस बनाना संभव है। हालांकि, निवेश से पहले अपनी जोखिम क्षमता और वित्तीय सलाह जरूर लें।

Related posts