माता-पिता से मिलने पहुंचीं विधायक रघुराज की पत्नी भानवी सिंह की बहन से नोकझोंक

lucknow-city-crime,Lucknow News,Lucknow Latest News,Lucknow News in Hindi,Lucknow Samachar,her mother father,Lucknow News,Lucknow Latest News,Lucknow Samachar,Raghhuraj Pratap Singh,Bhawani Singh,Family Dispute Lucknow,Hazratganj Police,Silver Oak Apartment Lucknow,Property Dispute Lucknow, MLA Raghuraj Pratap singh ,Uttar Pradesh news

भानवी ने कहा, वह बुधवार को इस प्रकरण में रखेंगी अपना पक्ष

लखनऊ। प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी सिंह और उनकी बहन साध्वी सिंह के बीच मंगलवार रात तीखी नोकझोंक हो गई। भानवी सिंह का आरोप है कि उनकी बहन साध्वी सिंह ने माता-पिता से मिलने नहीं दिया। साध्वी सिंह की ओर से माता-पिता को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने के आरोप लगाए गए हैं। सूचना मिलने पर हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। भानवी सिंह ने कहा कि वह बुधवार को इस प्रकरण में अपना पक्ष रखेंगी।

बताया जा रहा है कि भानवी सिंह मंगलवार रात पिता रवि प्रताप सिंह और मां मंजू सिंह से मिलने गोखले मार्ग स्थित सिल्वर ओक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 201 में आईं थीं। रवि प्रताप सिंह और मंजू सिंह भानवी सिंह की बहन साध्वी सिंह के साथ रहते हैं। आरोप है कि साध्वी सिंह ने भानवी सिंह को माता-पिता से मिलने नहीं दिया। इससे दोनों पक्षों में तीखी नोंकझोंक होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि सूचना हजरतगंज पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।

भानवी सिंह कुछ देर रुकने के बाद वहां से चली गईं। हालांकि, भानवी सिंह का कहना है कि उनको माता-पिता से नहीं मिलने दिया गया। वह बुधवार को इस पूरे प्रकरण में अपना पक्ष रखेंगी। उधर, साध्वी सिंह ने भी इस प्रकरण में अपना कोई पक्ष नहीं दिया है। पुलिस के सामने साध्वी ने माता- पिता को जबरन ले जाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक यह पारिवारिक मामला है। अगर तहरीर मिलेगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : यूपी सरकार के ऑपरेशन कन्विक्शन ने 97 हजार अपराधियों को दिलायी सजा, अपराध पर लगी लगाम

Related posts