17 साल की मेहनत से माधवी ने सच किया चिनाब ब्रिज का सपना

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में प्रोफे सर है ब्रिज का डिजाइन बनाने वाली माधवी

नई डिल्ली । जम्मू-कश्मीर के दुर्गम इलाके में चिनाब नदी तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर 1,315 मीटर लंबे चिनाब आर्च ब्रिज बनाया गया है। दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज पुल एफिल टॉवर से भी 35 मीटर ऊंचा है और इसकी आयु 120 वर्ष बताई गई है। २६० किमी प्रति घंटे की हवा की गति और भूकंपीय गतिविधि को झेलने में भी यह सक्षम है। इस बनाने में 1,486 करोड़ रुपए की लागत आई है। खास बात यह है कि चिनाब ब्रिज के निर्माण के पीछे बेंगलुरू के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) में प्रोफेसर माधवी लता की 17 साल की मेहनत है।

माधवी लता ने न सिर्फ इस पुल का डिजाइन तैयार किया बल्कि उसके निर्माण तक में बड़ा रोल निभाया। 28 मई 2025 को इंडियन जियोटेक्निकल जर्नल के महिला विशेषांक में एक लेख पब्लिश हुआ। इसका शीर्षक था “डिजाइन ऐज यूगो: द केस स्टडी ऑफ चिनाब रेलवे ब्रिज”। इसे डॉ. माधवी लता ने लिखा था। इसमें उन्होंने पिछले 17 साल में पुल के निर्माण आई प्रमुख चुनौतियों का विस्तार से वर्णन किया है। चिनाब पुल के उद्घाटन के तुरंत बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया।

माधवी लता करो मिल चुके हैं ये पुरस्कार
माधवी लता को भू-यांत्रिकी के सूक्ष्म से स्थूल तक, टिकाऊ मृदा सुदृढ़ीकरण, भूकं प भू-तकनीकी इंजीनियरिग और चटटान इंजीनियरिग के रिसर्च में काफी रुचि है। भारतीय भू-तकनीकी सोसायटी की
ओर से उन्हों भू-तकनीकी इंजीनियरिग में सर्वश्रेष्ठ महिला शोधकर्ता का पुरस्कार मिल चुका है। उन्हें आईआईएससी का प्रोफ़ेसर एसके चटर्जी उत्कृष्ट शोधकर्ता पुरस्कार, कर्नाटक बुक ऑफ रिकॉर्ड्स
द्वारा महिला अचीवर्स पुरस्कार और एसईआरबी पावर फेलोशिप भी मिल चुकी है। वह एसटीईएएम ऑफ़ इंडिया की शीर्ष 75 महिलाओं में शामिल हैं।

ऐसा रही माधवी लता का सफर
माधवी लता ने 1992 में जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्टसिटी से सिविल इंजीनियिग में बीटेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद वारंगल स्थित एनआईटी से एमटेक में गोल्ड मेरल हासिल किया।
माधवी यहीं नहीं रुकीं उन्होंने वर्ष २००० में अपनी पीएचरी पूरी की। वर्ष 2004 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ज्वाइन करने से पहले उन्होंने आईआईटी गुवाहाटी में भी पढ़ाया। फिलहाव माधवी लता इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में सीनियर प्रोफे सर हैं। माधवी लता को 2021 में बेस्ट वुमन जियोटेक्निकल रिसर्चर और 2022 में टॉप वीमेन इन स्टीम का खिताब भी मिला।

यह भी पढ़े : उम्र में पांच साल छोटा अफेयर राज कुशवाह, पति राजा रघुवंशी बना शिकार

Related posts