बीवी का इंस्टाग्राम स्टेटस देखकर पति ने की आत्महत्या

बरेली। जिले में एक और युवक ने पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का इंस्टाग्राम पर लगा स्टेटस देखकर पति इतना परेशान हो गया की उसने अपनी जान दे दी। मामला मुंशीनगर का बताया जा रहा है। इलाके में युवक को जेल भिजवाने का महिला ने स्टेटस लगाया तो दुखी होकर युवक ने खुदकुशी कर ली। पति-पत्नी में विवाद चल रहा था और महिला अपने मायके में है। इज्जतनगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुंशीनगर के आकांक्षा इंक्लेव में रहने वाले सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि, उसके भाई राज आर्य की शादी बीते साल 21 अप्रैल को शाहजहांपुर की युवती से हुई थी। किसी बात को लेकर कुछ समय से पति-पत्नी में विवाद हो गया था और करीब 10 दिन पहले राज की पत्नी को उसके माता-पिता अपने साथ लिवाकर चले गए थे। पत्नी तभी से मायके में ही रह रही है। वहीं, राज आर्य के खिलाफ पत्नी ने महिला थाने में प्रार्थना पत्र दिया और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। मामले की जांच चल रही थी।

यह भी पढ़े:मोबाइल पर देखा फांसी लगाने का तरीका फिर जेई की पत्नी ने कर ली आत्महत्या

Related posts