सरकार ने जारी किया कोविड काल का आंकड़ा :  2021 में हुई एक करोड़ से अधिक लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोविड प्रभावित 2021 के मुकाबले 2022 में कोविड संक्रमण से लगभग 86.5 लाख मौतें दर्ज की गई। यह मौतें 2021 में हुई 1.02 करोड़ मीतों से 15 फीसदी से भी अधिक कम है। यह खुलासा भारत के रजिस्ट्रार जनरल की जारी नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) की नई रिपोर्ट में किया गया है।

सीआरएस की रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में 15.74 लाख मौतों की गिरावट से मृत्यु दर 2020 जैसे महामारी से पहले के स्तर पर लौट आई हैं।सीआरएस के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में देश भर में 1.02 करोड़ लोगों की मौतों के साथ मृतक संख्या में तेज उछाल दर्ज किया गया था, जबकि यह आंकड़ा 2020 में 81.1 लाख, 2019 में 76.4 लाख और 2018 में 69.5 लाख था।

रिपोर्ट के मुताबिक, पंजीकृत मीतों की संख्या 2021 में 102.2 लाख से घटकर 2022 में 86.5 लाख हो गई, यानी इसमें 15.4 फीसदी की गिरावट आई। इस गिरावट में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, बिहार और हरियाणा जैसे राज्यों का बड़ा योगदान रहा।

डब्ल्यूएचओ ने लगाया था कोविड से मौतों का गलत अनुमान
लोकसभा में 29 जुलाई 2022 को दी गई जानकारी के अनुसार, 26 जुलाई 2022 तक भारत में कोविड-19 से लगभग 5.26 लाख मौतें दर्ज की गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत में 47 लाख से ज्यादा कोविड से जुड़ी मौतों का अनुमान लगाया था। इस पर सख्त एतराज जताते हुए भारत सरकार ने इसे गलत करार दिया था।

सरकार ने कहा कि डब्ल्यूएचओ की गणना में कई गलतियां और गलत मान्यताएं थीं, जबकि भारत ने रजिस्ट्रार जनरल का प्रकाशित सटीक सीआरएस डाटा डब्ल्यूएचओ को पहले ही मुहैया करा दिया गया था।

यह भी पढ़ें : ट्रम्प और मस्क की दुश्मनी : मस्क को एक दिन में उठाना पड़ा 3 लाख करोड़ रुपए का नुकसान

Related posts