Jio के इस रिचार्ज में फ्री T20 वर्ल्ड कप का मज़ा, डेटा की कोई डेली लिमिट नहीं और अनलिमिटेड कॉलिंग

नई दिल्ली। अगर आप ऐसा मोबाइल रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं जिसमें डेटा, कॉलिंग के साथ एंटरटेनमेंट का भी पूरा पैकेज मिले, तो रिलायंस जियो का 355 रुपये वाला प्लान आपके लिए काम का साबित हो सकता है। यह प्लान नया नहीं है, लेकिन इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की वजह से यूजर्स बिना अलग सब्सक्रिप्शन के JioHotstar पर T20 वर्ल्ड कप के मैच फ्री में देख सकते हैं।

30 दिन की वैलिडिटी में 25GB हाई-स्पीड डेटा

जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। इसमें यूजर्स को कुल 25GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। खास बात यह है कि इसमें रोजाना 1.5GB जैसी कोई डेली लिमिट नहीं है, यानी यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से कभी भी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, 25GB डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाएगी।

अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS

डेटा के साथ-साथ इस रिचार्ज प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा, यूजर्स को प्रतिदिन 100 SMS भी मिलते हैं, जिससे यह प्लान एक बैलेंस्ड मंथली रिचार्ज के तौर पर सामने आता है।

JioHotstar का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन

इस प्लान का सबसे बड़ा आकर्षण JioHotstar का 3 महीने का फ्री Mobile/TV सब्सक्रिप्शन है। इसके जरिए यूजर्स मोबाइल और टीवी दोनों पर T20 वर्ल्ड कप के लाइव मुकाबले बिना किसी अतिरिक्त खर्च के देख सकते हैं। इसके साथ ही प्लान में JioTV का एक्सेस और JioAICloud का फायदा भी मिलता है, जिसमें 50GB तक क्लाउड स्टोरेज शामिल है।

Google Gemini Pro भी मिलेगा 18 महीने के लिए फ्री

इतना ही नहीं, जियो इस प्लान के साथ Google Gemini Pro का 18 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है। हालांकि, JioHotstar का लाभ लगातार बनाए रखने के लिए प्लान की वैलिडिटी खत्म होने के 48 घंटे के भीतर दोबारा रिचार्ज कराना जरूरी होगा। साथ ही, लॉगिन उसी Jio नंबर से होना चाहिए, जिस नंबर पर यह रिचार्ज किया गया है।


Related posts