चना भारतीय खानपान का एक बेहद पौष्टिक और पारंपरिक अनाज माना जाता है। इसे भूनकर, उबालकर, पीसकर या सब्जी के रूप में आसानी से डाइट में शामिल किया जा सकता है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चना शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं को नियंत्रित करने में भी मददगार माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार भुना चना न सिर्फ एक हेल्दी स्नैक है बल्कि यह डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं में भी लाभ पहुंचा सकता है। क्या हाई कोलेस्ट्रॉल में चना खाना सुरक्षित है स्वास्थ्य…
Read MoreAuthor: Pallavi Mishra
दुनिया में अनोखा रहा जापान का ‘एक सरनेम’ कानून, अब पति-पत्नी को मिल सकती है अलग-अलग नाम रखने की छूट
जापान लंबे समय से अपने एक अनोखे विवाह कानून के लिए जाना जाता रहा है, जिसमें शादी के बाद पति और पत्नी को एक ही सरनेम अपनाना अनिवार्य होता है। करीब 125 साल पुरानी यह व्यवस्था 1898 में लागू सिविल कोड के तहत शुरू हुई थी। इस नियम के अनुसार विवाह के बाद दंपती को कानूनी तौर पर एक ही पारिवारिक नाम रखना पड़ता है। हालांकि अब इस कानून में बदलाव को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ने के बाद नई व्यवस्था पर विचार शुरू हो गया है। मौजूदा नियम यह…
Read Moreभारत में गूगल Chrome में आया जेमिनी AI का विस्तार, अब 8 भारतीय भाषाओं में मिलेगा स्मार्ट असिस्टेंट का सपोर्ट
गूगल ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेंट जेमिनी का दायरा बढ़ाते हुए भारत में एक बड़ा अपडेट जारी किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि अब गूगल क्रोम ब्राउजर में जेमिनी एक्सटेंशन का सपोर्ट भारतीय यूजर्स को भी मिलने लगेगा। इस फीचर के जरिए यूजर्स ब्राउजर में ही एआई की मदद से सवालों के जवाब पा सकेंगे और वेबपेज से जुड़ी जानकारी आसानी से समझ सकेंगे। गौरतलब है कि जेमिनी एआई असिस्टेंट को पहली बार सितंबर 2025 में कुछ चुनिंदा बाजारों में लॉन्च किया गया था। अब गूगल इसे धीरे-धीरे…
Read Moreटीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियंस खिलाड़ियों का भव्य सम्मान करेगी BCCI, 15 मार्च को दिल्ली में होगा बड़ा समारोह
टीम इंडिया ने पिछले करीब दो वर्षों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बड़े खिताब अपने नाम किए हैं। हाल ही में भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर देश को एक और बड़ी उपलब्धि दिलाई है। फाइनल में ऐतिहासिक जीत के बाद सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट चुके हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत और सम्मान किया जा रहा है। इस बीच खबर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब इन विजेता खिलाड़ियों के लिए एक भव्य सम्मान समारोह…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद के हरीश राणा को दी इच्छा मृत्यु की मंजूरी, भारत का पहला मामला
नई दिल्ली: भारत में पैसिव यूथनेसिया यानी इच्छा मृत्यु को लेकर ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की मंजूरी दी है। हरीश पिछले 13 साल से बिस्तर पर अचेत अवस्था में हैं और अब उन्हें एआईएमएस के पैलिएटिव केयर में भर्ती कराकर उनका मेडिकल ट्रीटमेंट बंद किया जाएगा। यह भारत में पैसिव यूथनेसिया का पहला कानूनी मामला है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा – ‘हम लड़के को अपार दुःख में नहीं रख सकते’ सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि…
Read Moreक्या ईरान के हमले से पीछे हट गया अमेरिकी युद्धपोत ‘यूएसएस अब्राहम लिंकन’? जानिए वायरल दावे की सच्चाई
ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़े तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना का शक्तिशाली युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन लगातार चर्चा में है। लगभग 333 मीटर लंबा और 77 मीटर चौड़ा यह विशाल एयरक्राफ्ट कैरियर 65 से अधिक लड़ाकू विमानों को साथ ले जाने की क्षमता रखता है। इसी वजह से इसे अक्सर “चलता-फिरता सैन्य अड्डा” भी कहा जाता है। हाल ही में ईरान समर्थक सोशल मीडिया हैंडल्स पर यह दावा किया गया कि ईरानी मिसाइलों और ड्रोन हमलों के डर से यह अमेरिकी युद्धपोत अपनी तैनाती वाली जगह से हजारों…
Read Moreईरान की ‘डमी वॉर’ रणनीति? हेलीकॉप्टर की पेंटिंग और गुब्बारे वाले टैंक से क्या इजरायल को दे रहा चकमा
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक नई चर्चा सामने आई है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ईरान दुश्मन को भ्रमित करने के लिए नकली सैन्य उपकरणों और जमीन पर बनी पेंटिंग्स का इस्तेमाल कर रहा है। आरोप है कि इस रणनीति की वजह से इजरायल और उसके सहयोगी महंगी मिसाइलें ऐसे लक्ष्यों पर दाग रहे हैं, जो असली नहीं बल्कि सिर्फ भ्रम पैदा करने के लिए बनाए गए हैं। वीडियो से शुरू हुई बहस हाल ही में Israel Defense Forces ने एक वीडियो जारी…
Read Moreरेलवे का बड़ा बदलाव: अब QR टिकट के बिना प्लेटफॉर्म पर एंट्री नहीं, नया ऐप से घर बैठे बुक होंगे सभी टिकट
देश में रोज लाखों लोग रेल यात्रा करते हैं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने टिकटिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब टिकट बुकिंग और प्लेटफॉर्म प्रवेश को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नया ऐप शुरू किया गया है। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए अब QR कोड वाला टिकट अनिवार्य किया जा रहा है। रेलवे के इस नए बदलाव के तहत यात्रियों को अब अलग-अलग ऐप का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। एक ही ऐप के माध्यम…
Read Moreगैस संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG-CNG और PNG आपूर्ति को दी सर्वोच्च प्राथमिकता
नई दिल्ली में पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहे दबाव के बीच केंद्र सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस के उपयोग की प्राथमिकताओं में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने फैसला लिया है कि घरेलू रसोई गैस, सीएनजी और पाइप्ड कुकिंग गैस की आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि घरों और परिवहन क्षेत्र में गैस की कमी न हो। इस संबंध में पेट्रोलियम मंत्रालय ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत नया आदेश जारी किया है। इसके साथ ही एलपीजी की जमाखोरी…
Read More