अपना दल (एस) का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं मासिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न
लखनऊ। अपना दल (एस) की मंगलवार को प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं मासिक बैठक भव्य रूप से आयोजित की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हजारों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। सम्मलेन में २ जुलाई यानि डॉ. सोनेलाल पटेल की कि जयंती को स्वाभिमान दिवस के रूप में मानाने का फैसला लिया गया है। सम्मलेन में हौसला प्रसाद पाल बौद्धिक मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
अनुप्रिया पटेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाए। सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने तथा अनुशासन का पालन करते हुए समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता “मिशन मोड” में कार्य करें और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
पटेल ने कहा कि संगठन में अनुशासन को सर्वोपरि रखा जाए। जिला इकाइयों की कमजोरियों को दूर कर उन्हें सक्रिय बनाया जाए। गुटबाजी खत्म कर एकजुटता के साथ संगठन का विस्तार हो। जिला व प्रदेश स्तर की भूमिकाएं स्पष्ट हों। जिससे किसी को दिक्क्त न हो। सभी पदाधिकारी 100% ऊर्जा और भागीदारी के साथ काम करें।
पार्टी के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा डरना नहीं, लड़ना है। षड्यंत्रों से दूर रहकर पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने दोहराया कि अपना दल (एस) बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों एवं सिद्धांतों पर चलने वाली सामाजिक न्याय की आवाज है।
नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जाटव आर.पी. गौतम का हुआ जोरदार स्वागत
सम्मेलन में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री जाटव आर.पी. गौतम का पार्टी के शीर्ष नेताओं एवं विधायकों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
सदस्यता अभियान को नई गति
सम्मेलन में कई प्रमुख नेताओं ने पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर मैनपुरी से विवेक पाल, राजेश गौतम, प्रीवेश पाल सहित कई जिला पंचायत सदस्य व पार्षद, कांग्रेस पार्टी से छोटेलाल व उनके सहयोगी पदाधिकारी और लखनऊ जिले के कई कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कि सदस्य्ता ग्रहण किये।
सम्मेलन में मंचासीन प्रमुख नेता
प्रदेश अध्यक्ष जाटव आर.पी. गौतम, राष्ट्रीय महासचिव आर.बी. सिंह, राष्ट्रीय सचिव के.के. पटेल, विनोद गंगवार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओ.पी. कटियार, राज्य मंत्री रेखा पटेल, पूर्व मंत्री राम लखन पटेल, विधायक राम निवास वर्मा, आयोग सदस्य राजेंद्र पाल, सलाहकार जवाहर पटेल, पूर्व विधायक जमुना प्रसाद सरोज, पूर्व सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. रामचंद्र पटेल, विधायक डॉ. सुरभि, विधायक सरोज कुरील, विधायक जय कुमार सिंह ‘जैकी’, विधायक जीतलाल पटेल, विधायक वाचस्पति, विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, विधायक आर.के. पटेल, विधायक रश्मि आर्य, करुणा शंकर पटेल, राजेश पटेल ‘बुलबुल’, सत्यप्रकाश कुरील, मुन्नर प्रजापति, पुष्कर चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मंचासीन रहे।
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : अब सालाना 3 लाख रुपये तक की आय वाले हुए पात्र
