एलियन इंसानों की कर रहे जासूसी, ना आवाज ना इंजन फिर भी हवा में दिखा यूएफओ

नई दिल्ली। अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर अमेरिकी सेना द्वारा रिकॉर्ड की गई एक रहस्यमयी फुटेज ने दुनिया भर में सनसनी मचा दी है। यह फुटेज किसी फिल्मी सीन जैसी नहीं बल्कि हकीकत है और उतनी ही डरावनी । इस वीडियो में एक अज्ञात उड़न तश्तरी यानी यूएफओ (अब जिसे अमेरिकी सेना ‘यूएपी’ कहती है) आसमान में नजर आ रही है। उसका आकार पूरी तरह से गोल, यानी एक ‘डिस्क’ की तरह है। लेकिन जो बात सबसे चौंकाने वाली है, वह यह है कि यह यूएफओ बिना किसी इंजन की आवाज, बिना किसी गर्मी के हवा में बेधड़क उड़ता दिखाई दे रहा है।

इस वीडियो को स्वतंत्र खोजी पत्रकार जेरेमी कॉर्बेल ने अपने सोशल मीडिया पर लीक किया है। उनका दावा है कि ये फुटेज नवंबर 2020 में अमेरिकी सेना द्वारा रिकॉर्ड की गई थी और इसे हासिल करने में उन्हें सालों लग गए। कॉर्बेल के मुताबिक अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने खुद यह स्वीकारा है कि यह एक डिस्क आकार की वस्तु है जिसकी उत्पत्ति अज्ञात है। सेना के अधिकारियों ने कहा कि यह चीज ऐसे उड़ रही थी जैसे कोई उसे अंदर बैठकर या दूर से कंट्रोल कर रहा हो, यानी ये खुद-ब-खुद नहीं उड़ रही थी ।

यह यूएफओ हवा में दाहिनी ओर गया और फिर एकदम से दिशा बदल कर बाईं ओर मुड़ गया । वो भी बिना किसी रुकावट या स्पीड कम किए। किसी भी सामान्य विमान या ड्रोन में ऐसा कर पाना असंभव है। खासकर तब जब कोई इंजन या थर्मल प्रोपल्शन सिस्टम मौजूद ही न हो। सबसे रहस्यमयी बात यही है कि इस यूएफओ से कोई भी गर्मी नहीं निकल रही थी। यानी वह किसी भी जानी-पहचानी तकनीक से उड़ता नहीं दिख रहा था। तो क्या यह कोई ऐसी चीज है जो हमारी धरती की तकनीक से भी आगे है ?

कॉर्बेल का दावा है कि इस वीडियो को जानबूझकर छुपाया गया था ताकि सरकारें इस तकनीक को समझकर उसे सैन्य हथियारों में बदल सकें। उनका कहना है कि यूएफओ की मौजूदगी को कई सालों से छुपाया जा रहा है ताकि इससे मिलने वाले विज्ञान और सेना से जुड़े फायदे चुपचाप अपने पास रखे जा सकें। लेकिन अब जब यह वीडियो सामने आ गया है तो सवाल उठता है कि क्या एलियन धरती पर आ चुके हैं और इंसानों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं ? कॉर्बेल के अनुसार उन्होंने उन सैन्यकर्मियों से बात की है जिन्होंने इस फुटेज को खुद देखा और रिकॉर्ड किया।

वे चाहते हैं कि अमेरिकी कांग्रेस इस मामले पर कार्रवाई करे और जनता के सामने सच्चाई लाई जाए। उनका कहना है कि कई ‘व्हिसलब्लोअर्स’ अब गवाही देने के लिए तैयार हैं। कॉर्बेल ने कहा यह वीडियो सिर्फ एक उड़न तश्तरी नहीं दिखाता बल्कि यह संकेत है कि कोई ताकत हम पर नजर रख रही है और अगर हमने इसे नजरअंदाज किया तो हम तैयार नहीं रहेंगे उस दिन के लिए जब ये ताकतें सामने आ जाएंगी। कॉर्बेल की यह बात डराती भी है और चेतावनी भी देती है।

यह भी पढ़ें :  इजराइल का संघर्ष विराम शुरू होने के बाद भी ईरान की ओर से मिसाइल दागने का दावा

Related posts