आखिर क्या है फ्लाइट 914 का रहस्य ? 30 साल बाद लैंड हुआ था यह विमान

नई दिल्ली। विश्व का लगभग हरा कोना रहस्यों से भर पड़ा है, लेकिन कुछ ऐसे रहस्य है जिनको समझ पाना आज भी कई लोगों के लिए मुश्किल भरा काम हो जाता है। दुनिया भर में ऐसी रहस्यमयी कहानियां हैं, जिसकी गुत्थी आज तक वैज्ञानिक भी समझ नहीं पाए हैं। इसी कड़ी में फ्लाइट संख्या 914 से जुड़ी एक रहस्यमयी कहानी आपको चकित कर सकती है। जी हां, फ्लाइट 914 करीब 30 साल बाद लैंड करती है और कुछ सवाल पूछने के बाद फिर से वो विमान उड़ान भर लेता है। आइए इस रहस्यमयी विमान के बारे में जानते हैं।

जी हां, फ्लाइट संख्या 914 अमेरिका के न्यूयार्क से मायामी के लिए उड़ान भरता है और करीब 37 साल बाद लैंड करते ही फिर से उड़ जाता है। माना जाता है कि साल 1955 में न्यूयार्क से मायामी के लिए उड़ान भरता है और अपनी जगह लैंड न करके गायब हो जाता है और करीब 1985 में लैंड करता है और कुछ ही सेकंड में फिर से उड़ान भर लेता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्लाइट में करीब 6 क्रू मेंबर्स सहित 57 अन्य यात्री सवार थे। एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब यह फ्लाइट लैंड करता है, तो पायलट एयर कंट्रोलर से बात करता है और कुछ ही सेकंड में फिर से उड़ान भर लेता है।

उड़ान भरने के बाद से फिर से विमान लापता हो जाता है और लाख कोशिश करने के बाद भी यह मालूम नहीं चलता है कि फ्लाइट किधर चला गया। फ्लाइट संख्या 914 के बारे में कहा जाता है कि यह रहस्यमय तरीके से वेनेजुएला के काराकास एयरपोर्ट पर विमान लैंड होता है और बिना किसी नुकसान लिए फिर से उड़ान भर लेता है। एक अन्य दावा है कि पायलट ने वेनेजुएला एयर स्टाफ से पूछा कि यह कौन सा साल है ? ग्राउंड स्टाफ ने पायलट को बताया कि 1985 है। यह सुनते ही पायलट ने फिर से उड़ान भर लिया।

मीडिया रिपोर्ट और लोगों का मानना है कि फ्लाइट 914 टाइम ट्रैवल के पार चला गया था, जिसकी वजह से सही समय और दिशा में लैंड न करके किसी और ही दुनिया में पहुंच गया था। फ्लाइट 914 अपने पीछे कई सवाल छोड़ जाता है। इस पूरी घटना से दुनिया भर में हडकंप मच गया था। लोगों का मानना था कि आखिर यह विमान 30 सालों तक कहां था ? क्या सच में यह विमान टाइम ट्रैवल कर रहा था? क्या सच में यह दूसरी दुनिया में पहुंच गया था ? इतने सालों तक यात्री कैसे जीवित बच गए थे? दोबारा उड़ान भरा तो फिर कहां चला गया ? आदि तमाम सवाल अपने पीछे छोड़ गया ।

यह भी पढ़ें : चीन के अड़ंगे के कारण सुजुकी ने लोकप्रिय स्विफ्ट कार का प्रोडक्शन रोका

Related posts