पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए 20 पार्टियां तरह-तरह के दावे और घोषणाएं कर रही हैं। इसी कड़ी में बिहार कांग्रेस ने अब घोषणा की है कि बिहार की पांच लाख महिलाओं के बीच राहुल व प्रियंका गांधी की तस्वीर वाले सैनेटरी पैड बांटे जाएंगे। यह घोषणा शुक्रवार को जिलाध्यक्ष की बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने की। इधर, जदयू ने इसे कांग्रेस की वैचारिक दरिद्रता बताया है।
राजेश राम ने कहा कि महिला कांग्रेस के साथ मिलकर यह योजना संचालित होगी। सैनेटरी पैड पर राहुल और प्रियंका गांधी की तस्वीर के साथ यह संदेश भी होगा कि कांग्रेस ने माई बहिन मान योजना घोषित की है, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इससे पहले जिलाध्यक्षों की बैठक में चुनावी तैयारियों, मतदाता सूची पुनरीक्षण, युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित होने वाले रोजगार मेला समेत अन्य मुद्दों पर बातचीत हुई।
यह भी पढ़ें : आपरेशन सिंदूर : भारत ने पाकिस्तान के साथ तीन दुश्मनों से एक साथ लिया मोर्चा