फरवरी माह तक बीते वर्ष के सापेक्ष 14076.13 करोड़ रुपए अधिक मिला

लखनऊ । प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वताया कि प्रदेश सरकार के मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदों के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024 25 में फरवरी माह तक वित्तीय वर्ष 2023- 24 के माह फरवरी तक राजस्व प्राप्ति के सापेक्ष 14076.13 करोड रुपए अधिक प्राप्त हुए हैं। यह वृद्धि प्रदेश सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण का परिणाम है।

मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2024-25 के फरवरी माह तक कुल 1,87,987.69 करोड़ रू का राजस्व प्राप्त हुआ, जवकि वित्तीय वर्ष 2023-24 के फरवरी माह तक 1,73,911.56 रू. करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। उन्होंने बताया कि जी०एस०टी० के अन्तर्गत माह फरवरी 2025 तक कुल 75,749.80 करोड़ रू0 की राजस्व प्राप्ति हुई जवकि गत वर्ष फरवरी, 2024 के माह तक प्राप्ति 68,450.16 करोड़ रूo रही थी। वैट के अन्तर्गत माह फरवरी, 2025 तक 27,623.85 करोड़ रू0की राजस्व प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 74.4: है ।
श्री खन्ना ने वताया कि आवकारी मद के अन्तर्गत माह फरवरी 2025 तक कुल 42,830.01 करोड़ रू० की राजस्व प्राप्ति हुई, जवकि गत वर्ष माह फरवरी, 2024 तक प्राप्ति 41,224.43 करोड़ रूo रही थी। वित्तीय वर्ष 2024 25 में माह फरवरी तक प्राप्ति अपने निर्धारित लक्ष्य का 81.4 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें:पहले माफिया दौड़ाता था, पुलिस भागती थी, माफिया को पुलिस सैल्यूट करती थी: मुख्यमंत्री

स्टाम्प तथा निवन्धन के अन्तर्गत माह फरवरी 2025 तक की राजस्व प्राप्ति 27,588.41 करोड़ है, जबकि गत वर्ष माह फरवरी, 2024 तक प्राप्ति 24,439.78 करोड़ रू० रही थी । इसी प्रकार परिवहन मद के अन्तर्गत माह फरवरी, 2025 तक की राजस्व प्राप्ति 10,419.81 करोड़ रू0 है, जबकि गत वर्ष माह फरवरी, 2024 तक प्राप्ति 9, 427.01 करोड़ रू० रही थी । करेत्तर राजस्व प्राप्ति की प्रमुख मद भू-तत्व तथा खिनकर्म के अन्तर्गत माह फरवरी, 2025 तक प्राप्ति 3,775.81 करोड़ रू० है, जो कि फरवरी माह तक के निर्धारित लक्ष्य का 76.3 प्रतिशत है।

Related posts