यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 जिलों के कप्तान समेत 24 IPS अधिकारियों का तबादला; प्रवीण कुमार बने ADG जोन लखनऊ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने बुधवार देर रात 11 जिलों के पुलिस कप्तानों सहित कुल 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस बदलाव को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक मजबूती के लिहाज से अहम माना जा रहा है। प्रवीण कुमार को मिली अहम जिम्मेदारीआईजी अयोध्या के पद पर तैनात रहे प्रवीण कुमार को एडीजी जोन लखनऊ नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान एडीजी जोन लखनऊ सुजीत पांडेय को डीजी अग्निशमन एवं आपात सेवाएं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।…

Read More

पति सामने खड़ा रहा, लेकिन प्रेमी का हाथ थामने पर अड़ी महिला; सोशल मीडिया की दोस्ती ने तोड़ दिया घर

घुंघचाई (पूरनपुर)। सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक दोस्ती ने एक शादीशुदा महिला का घर उजाड़ दिया। फेसबुक पर युवक से बातचीत के बाद शुरू हुआ रिश्ता प्रेम प्रसंग में बदला और मामला तब गरमा गया, जब विवाहिता अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मामला पुलिस तक जा पहुंचा। फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती, प्यार में बदला रिश्ताथाना बरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि करीब पांच साल पहले फेसबुक के जरिए उसकी घुंघचाई थाना…

Read More

यूपी के अनुदेशक शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, नौकरी सुरक्षित; 17 हजार रुपये मानदेय का आदेश

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के अपर प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाने वाले अनुदेशक शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से ऐतिहासिक राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि कक्षा छह से आठ तक पढ़ाने वाले सभी कांट्रेक्ट अनुदेशक शिक्षकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। कोर्ट ने साफ किया है कि यह मानदेय 2017-18 से लागू माना जाएगा और बकाया राशि का भुगतान छह महीने के भीतर करना होगा। 2017-18 से मिलेगा पूरा बकायासुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार अनुदेशक शिक्षक 2017-18 से ही 17,000 रुपये…

Read More

भारत में 260 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट बनाने की तैयारी, लंबी दूरी के यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

नई दिल्ली। देश में लंबी दूरी की रेल यात्रा को नई रफ्तार और बेहतर आराम देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। भारतीय रेलवे देश में ही 260 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के निर्माण की योजना पर काम कर रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में यह जानकारी साझा की। रेल मंत्री ने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के विकास और निर्माण के लिए एक समग्र और सुनियोजित दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है, ताकि यात्रियों को…

Read More

दिसंबर में IndiGo की हजारों फ्लाइट्स रद, 10 लाख से ज्यादा यात्री प्रभावित; DGCA का बड़ा खुलासा, CCI ने जांच के दिए आदेश

नई दिल्ली। दिसंबर महीने में इंडिगो एयरलाइंस की बड़े पैमाने पर उड़ानें रद होने से लाखों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब इस मामले ने नियामक स्तर पर गंभीर रूप ले लिया है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने बुधवार को इंडिगो के खिलाफ विस्तृत जांच के आदेश जारी किए हैं, जबकि नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने उड़ान रद होने से जुड़े यात्रियों का ताजा डेटा सार्वजनिक किया है। 10.4 लाख यात्रियों पर पड़ा असर, 93 फीसदी मामले IndiGo से जुड़ेDGCA की ओर से साझा किए गए…

Read More

बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव, बीएनपी–जमात के बीच सीधी टक्कर; अवामी लीग के बाहर होने से बदले सियासी समीकरण

नई दिल्ली। बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव देश की राजनीति के लिए निर्णायक माने जा रहे हैं। अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद यह पहला राष्ट्रीय चुनाव है। इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, लंबे समय से सत्ता में रही अवामी लीग की गैरमौजूदगी और विपक्षी दलों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने चुनावी तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है। बदले हालात के चलते नतीजों को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है और किसी भी दल की जीत को लेकर स्पष्ट…

Read More

चीन को घेरने की तैयारी में ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, अमेरिका करेगा मिनरल्स ट्रेडिंग ब्लॉक का नेतृत्व

नई दिल्ली। चीन के वैश्विक दबदबे को चुनौती देने की दिशा में ट्रंप प्रशासन ने बड़ा रणनीतिक कदम उठाने के संकेत दिए हैं। वाशिंगटन में आयोजित विदेश मंत्रियों की अहम बैठक के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक ऐसे रोडमैप का खुलासा किया, जिससे चीन के क्रिटिकल मिनरल्स पर एकाधिकार को सीधे तौर पर कमजोर किया जा सके। इसके तहत अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर एक नया ‘क्रिटिकल मिनरल्स ट्रेडिंग ब्लॉक’ बनाने की तैयारी में है। टैरिफ से तय होगा मिनरल्स का न्यूनतम दामप्रस्तावित ट्रेडिंग ब्लॉक का…

Read More

व्हाइट हाउस का बड़ा दावा: ट्रंप–मोदी की ‘केमिस्ट्री’ मजबूत, रूस से तेल पर बदलेगा भारत का रुख?

वाशिंगटन। अमेरिका के व्हाइट हाउस ने भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच बेहद अच्छे और मजबूत रिश्ते हैं। उन्होंने दावा किया कि दोनों नेताओं के बीच सीधी बातचीत हुई है और इसके सकारात्मक नतीजे सामने आ रहे हैं। रूस से तेल पर अमेरिका का बड़ा दावाकैरोलिन लेविट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमत हो गए…

Read More

अब AI से लैस होंगे बागपत के युवा, कोडिंग से मशीन लर्निंग तक सिखाएगा कौशल विकास मिशन

बागपत। बागपत जिले के युवाओं को भविष्य की तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत जिले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए जिला प्रशासन की पहल पर मिशन निदेशक से औपचारिक रूप से लक्ष्य आवंटन की मांग की गई है। लक्ष्य स्वीकृत होते ही युवाओं को कोडिंग, डेटा एनालिसिस, मशीन लर्निंग और समस्या-समाधान जैसे आधुनिक कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीएम के निर्देश पर भेजा गया प्रस्तावजिलाधिकारी अस्मिता लाल के…

Read More

बिहार में ऊर्जा क्रांति: 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश, कजरा सौर परियोजना से मिलेगी 24×7 बिजली

पटना। बिहार में ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ा निवेश हो रहा है। राज्य में अब तक लगभग 48 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जा चुका है और आने वाले एक-दो महीनों में यह आंकड़ा 50 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। यह जानकारी बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने दी। वे बुधवार को विद्युत भवन में बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीजीसीएल) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। ऊर्जा मंत्री की उपस्थिति में बीएसपीजीसीएल ने लखीसराय जिले के कजरा में स्थापित…

Read More