नई दिल्ली। फरवरी आते ही फिज़ाओं में प्यार की खुशबू घुलने लगती है और बसंत के रंगों के साथ वैलेंटाइन वीक (Valentine Week 2026) की शुरुआत होती है। यह सप्ताह प्यार, अपनापन और रिश्तों की अहमियत को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने का मौका देता है। इस दौरान लोग अपने पार्टनर, दोस्त या लव्ड वन के लिए खास इजहार करते हैं। आइए जानते हैं वैलेंटाइन वीक 2026 का पूरा कैलेंडर और तारीखें।
7 फरवरी 2026, शनिवार – रोज डे (Rose Day)
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत गुलाब के फूल से होती है। इस दिन आप अपने प्यार का इज़हार गुलाब देकर कर सकते हैं। यह रिश्ते में खुशबू और प्यार बनाए रखने का खास मौका है।
8 फरवरी 2026, रविवार – प्रपोज डे (Propose Day)
जब पार्टनर आपके दिल की बात समझ जाए, तो बिना देर किए अपने प्यार का इजहार करें। इस दिन आप अपने अनकहे रिश्ते को खूबसूरत नाम दे सकते हैं।
9 फरवरी 2026, सोमवार – चॉकलेट डे (Chocolate Day)
प्यार की मिठास बढ़ाने के लिए चॉकलेट डे पर अपने पार्टनर को उसकी पसंदीदा चॉकलेट गिफ्ट करें। इससे रिश्तों में चॉकलेटी मिठास बनी रहती है।
10 फरवरी 2026, मंगलवार – टेडी डे (Teddy Day)
अपने प्यार को अपनापन और केयर दिखाने के लिए एक प्यारा टेडी बियर गिफ्ट करें। पिंक या लाल टेडी बियर से आप अपने प्यार के करीब होने का एहसास दिला सकते हैं।
11 फरवरी 2026, बुधवार – प्रॉमिस डे (Promise Day)
इस दिन आप अपने पार्टनर से रिश्ते को मजबूत बनाने का वादा कर सकते हैं। यह वादा हमेशा एक दूसरे के साथ रहने और सपोर्ट देने का हो सकता है।
12 फरवरी 2026, गुरुवार – हग डे (Hug Day)
हग डे पर अपने पार्टनर को सच्चा हग दें। कई बार हम अपनी भावनाओं को शब्दों में नहीं कह पाते, ऐसे में हग करना सबसे खूबसूरत तरीका है।
13 फरवरी 2026, शुक्रवार – किस डे (Kiss Day)
किस डे प्यार और भरोसे की गहराई दिखाने का दिन है। इस दिन अपने पार्टनर को किस करके रिश्ते में और रोमांस और प्यार बढ़ाया जा सकता है।
14 फरवरी 2026, शनिवार – वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day)
साल का सबसे खास दिन, वैलेंटाइन डे, अपने पार्टनर के साथ यादगार बनाने का मौका है। इस दिन गिफ्ट, सरप्राइज और मीठी यादें साझा कर रिश्ते को और मजबूत बनाया जा सकता है।
