नई दिल्ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Punch EV के फेसलिफ्ट मॉडल की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने इस मॉडल को फरवरी 2026 में भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद अब ग्राहकों तक इसकी डिलीवरी भी पहुंचने लगी है। नए फेसलिफ्ट मॉडल में कई आधुनिक फीचर्स, बेहतर बैटरी विकल्प और लंबी रेंज दी गई है, जिससे यह सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आई है।
मिलते हैं कई आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स
कंपनी ने Tata Punch EV Facelift में कई एडवांस फीचर्स शामिल किए हैं। इसमें 360 डिग्री कैमरा, एलईडी हेडलाइट्स, रियर कनेक्टेड एलईडी टेललाइट, नए डिजाइन के 16 इंच के अलॉय व्हील्स, 10.25 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा ऑटो डिमिंग आईआरवीएम और सिंगल सनरूफ जैसे फीचर्स भी इस एसयूवी को और अधिक प्रीमियम बनाते हैं।
दो बैटरी विकल्प, शानदार ड्राइविंग रेंज
Tata Punch EV Facelift को कंपनी ने दो बैटरी विकल्पों के साथ बाजार में उतारा है। इसमें 30 kWh और 40 kWh क्षमता की बैटरी दी गई है। इन बैटरी विकल्पों के साथ यह इलेक्ट्रिक एसयूवी अधिकतम 468 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम बताई जा रही है। इसमें दी गई इलेक्ट्रिक मोटर से 8295 किलोवाट तक की पावर मिलती है। साथ ही इसमें रीजन मोड और अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स का विकल्प भी दिया गया है, जिससे ड्राइविंग अनुभव बेहतर होता है।
कीमत भी रखी गई प्रतिस्पर्धी
कीमत की बात करें तो कंपनी ने Tata Punch EV को 9.69 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर बाजार में उतारा है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 12.59 लाख रुपये रखी गई है। वहीं बैटरी ऐज ए सर्विस (BaaS) विकल्प के साथ इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 6.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर भी खरीदा जा सकता है।
