लखनऊ। बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह के घर पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। बुधवार सुबह से करीब 50 अवसर विधायक के गोमती नगर आवास पर पहुंचे हैं। पुलिस भी साथ में है। आयकर विभाग की टीम ने विधायक के आवास को घेर लिया है। किसी के भी अंदर या बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है। अवसर विधायक के आवास के अंदर दस्तावेज,इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग वित्तीय लेनदेन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज की जांच कर रहा है। हालांकि विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। उमाशंकर सिंह बलिया की रसड़ा विधानसभा से लगातार तीन बार से विधायक हैं।
विधायक पर 11 महीने पहले बिजनेस जांच की हुई थी
वर्तमान में लखनऊ स्थित आवास आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं आयकर विभाग की इस कार्रवाई से राजनीतिक हलचल मच गई है। यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। गोमती नगर के विपुल खंड में विधायक का आवास है। और दफ्तर भी है। 2022 के शपथ पत्र के अनुसार उमाशंकर सिंह की कुल संपत्ति 54.5 करोड रुपए थी। इसमें 18.5 करोड रुपए चल और 35 पॉइंट 99 करोड रुपए अचल संपत्ति शामिल है। उन पर 13 करोड रुपए का कर्ज भी है। उनकी पत्नी पुष्पा सिंह कम इंफ्रा कंस्ट्रक्शन लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर है। आयकर अधिकारी सभी जरूरी दस्तावेज खानदान रहे हैं आयकर विभाग की छापेमारी से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल मची हुई है। उमाशंकर सिंह बसपा के इकलौते विधायक हैं।
