Japan Investment Roadshow: टोक्यो में CM योगी का मेगा आउटरीच, यूपी में लॉजिस्टिक्स से मेडिकल डिवाइस तक निवेश का न्योता

टोक्यो/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ग्लोबल निवेश हब बनाने की मुहिम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का टोक्यो पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। जापान की राजधानी में आयोजित निवेश रोडशो के दौरान सीएम योगी ने इंडस्ट्री लीडर्स के साथ सिलसिलेवार बैठकों में यूपी में लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोबाइल और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश के व्यापक अवसरों को सामने रखा।

मुख्यमंत्री का स्वागत यामानाशी प्रीफेक्चर के वाइस गवर्नर जुनिची इशिडेरा और प्रवासी भारतीयों ने किया। अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरे का उद्देश्य रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों को गहरा करना और यूपी को पसंदीदा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना है।

कोनोइक ट्रांसपोर्ट के साथ लॉजिस्टिक्स हब पर फोकस

टोक्यो पहुंचते ही सीएम योगी ने Konoike Transport Co., Ltd. के सीनियर मैनेजमेंट से मुलाकात की। बैठक में सीनियर मैनेजिंग एग्जीक्यूटिव ऑफिसर शिगेकी तनाबे भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने यूपी में लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउसिंग और मल्टीमोडल ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में कंपनी की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की। साथ ही ‘डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर नेटवर्क’ और राज्य में विकसित हो रहे ‘मेडिकल डिवाइस पार्क’ का लाभ उठाकर मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में संभावनाएं तलाशने का आमंत्रण दिया।

मित्सुई, होंडा और सुजुकी से इंफ्रास्ट्रक्चर व ऑटो सेक्टर पर बातचीत

मुख्यमंत्री ने Mitsui & Co. के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स बिजनेस यूनिट के सीओओ काजुकी शिमिजु और अन्य प्रतिनिधियों के साथ बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन में सहयोग पर चर्चा की। ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में संभावनाओं को लेकर Honda Motor Co., Ltd. और Suzuki Motor Corporation की शीर्ष नेतृत्व टीम से भी मुलाकात की गई।

JETRO के साथ ट्रेड पार्टनरशिप पर जोर, 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

ट्रेड और इन्वेस्टमेंट साझेदारी को गति देने के लिए सीएम योगी ने Japan External Trade Organization (JETRO) के चेयरमैन इशिगुरो नोरिहिको से बैठक की। रोडशो को संबोधित करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नीतियों, इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार और राज्य को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य का जिक्र किया।

56% वर्किंग फोर्स, सुरक्षित निवेश माहौल का भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने अपनी अर्थव्यवस्था को तीन गुना करने में सफलता पाई है और राज्य की 56 प्रतिशत आबादी वर्किंग फोर्स है। उन्होंने कहा कि सस्ता और कुशल मैनपावर हर सेक्टर के लिए उपलब्ध है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जापानी निवेशकों के लिए ‘जापान इंडस्ट्रियल सिटी’ विकसित की जा रही है। उनका दावा है कि यूपी में निवेश सुरक्षित है, यहां स्केल भी है और उस स्केल को स्किल में बदलने की क्षमता भी।

Related posts