दुनिया के शीर्ष 12 प्रौद्योगिकी केंद्रों में शामिल हुआ बेंगलुरु

नई दिल्ली । देश की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) राजधानी कहे जाने वाले वेंगलुरु में प्रौद्योगिकी गतिविधियों संलग्न कार्यवल की संख्या 10 लाख का आंकड़ा पार करने के साथ ही यह शहर शीर्ष 12 वैश्विक प्रौद्योगिकी केंद्रों में शामिल हो गया है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
रियल एस्टेट सलाहकार फर्म सीवीआरई ने ‘ग्लोवल टेक टैलेंट गाइडवुक 2025’ रिपोर्ट में दुनिया के 115 वाजारों में वैश्विक प्रौद्योगिकी प्रतिभा की गतिशीलता पर प्रकाश डाला है।

इसमें प्रौद्योगिकी पेशेवरों की उपलब्धता, गुणवत्ता और लागत के आधार पर वाजारों का मूल्यांकन किया गया है। सीवीआरई ने कहा कि रिपोर्ट में को शीर्ष 12 वैश्विक प्रौद्योगिकी केंद्रों में से एक के रूप में चिह्नित किया गया है। अन्य शहरों में वीजिंग, वोस्टन, लंदन, न्यूयॉर्क मेट्रो, पेरिस, सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र, सिएटल, शंघाई, सिंगापुर, टोक्यो और टोरंटो शामिल है।

सलाहकार फर्म ने कहा, ‘वेंगलुरु, वीजिंग और शंघाई के साथ एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे वड़ा प्रौद्योगिकी प्रतिभा वाजार है, जहां प्रौद्योगिकी पेशेवरों की संख्या 10 लाख से अधिक है। यह वेंगलुरु शहर को वैश्विक प्रौद्योगिकी और नवाचार परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण नोड वनाता है।’ सीवीआरई के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत, दक्षिण- पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया एवं अफ्रीका) अंशुमान मैगजीन ने कहा, ‘वेंगलुरु का वैश्विक प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में उभरना डिजिटल नवाचार, एआई और उपलब्ध प्रतिभा में भारत की रणनीतिक गहराई को दशाता है।’

उन्होंने कहा, ‘इसके साथ दिल्ली- एनसीआर, मुंबई, अहमदावाद और जयपुर जैसे शहरों में समानांतर विकास की कहानी भी सामने आ रही है, जिनमें से प्रत्येक भारत के विविधतापूर्ण और लचीली प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी अद्वितीय योगदान दे रहा है। रिपोर्ट के मुताविक, वेंगलुरु कृत्रिम मेधा (एआई) में महारत रखने वाले पेशेवरों की संख्या भी देश में सबसे अधिक है जो इसे सैन फ्रांसिस्को और न्यूयॉर्क जैसे स्थापित अमेरिकी समूहों के वरावर रखता है।

यह भी पढ़ें : भारत में ही बनेगा मीडियम वेट एडवांस मीडियम वेट एडवांस फाइटर प्लेन, मिली मंजूरी

Related posts