Late Income Tax Return Filing 2025: आज 31 दिसंबर 2025 है और करदाताओं के लिए यह साल का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। केंद्र सरकार और आयकर विभाग ने कई जरूरी वित्तीय कार्यों को पूरा करने के लिए आज की अंतिम समय सीमा तय की है। अगर आप आज रात 12 बजे तक पैन कार्ड को आधार से लिंक करने, विलंबित आयकर रिटर्न (ITR) भरने या जीएसटी वार्षिक रिटर्न जमा करने में चूक जाते हैं, तो आपको भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, समय सीमा खत्म…
Read MoreDay: December 31, 2025
प्रियंका चोपड़ा के गाने पर झूमे निक जोनस, ‘मुझसे शादी करोगी’ पर दिखाया देसी अंदाज
Nick Jonas Desi Style: हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस पर शादी के बाद पूरी तरह देसी रंग चढ़ चुका है। प्रियंका चोपड़ा के साथ शादी के बाद निक न सिर्फ भारतीय संस्कृति को अपनाते नजर आते हैं, बल्कि हिंदी और पंजाबी गानों के प्रति उनका प्यार भी लगातार बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘मुझसे शादी करोगी’ पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। बुधवार सुबह निक जोनस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर…
Read Moreभारत ने चीन पर लगाया तगड़ा टैरिफ, 3 साल तक इस चीज पर चुकाएगा शुल्क
India Steel Import Tariff: भारत सरकार ने चीन से बढ़ते सस्ते स्टील आयात पर रोक लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को चुनिंदा स्टील उत्पादों पर तीन वर्षों के लिए 11–12 प्रतिशत का आयात शुल्क लगाने का फैसला किया है। यह शुल्क पहले साल 12 प्रतिशत रहेगा। दूसरे साल घटकर 11.5 प्रतिशत और फिर तीसरे साल 11 प्रतिशत हो जाएगा। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा स्टील उत्पादक देश भारत हाल के महीनों में चीन से कम कीमत वाले स्टील के आयात में अचानक आई तेज बढ़ोतरी के कारण घरेलू स्टील…
Read MoreISRO ने हासिल की एक और सफलता, SSLV का हुआ सफल परीक्षण, क्या होंगे फायदे?
SSLV Test: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो (ISRO) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र की सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी में एसएसएलवी (SSLV) के तीसरे चरण के अपग्रेड वर्जन का सफल स्टैटिक परीक्षण कर लिया है। इसरो के मुताबिक परीक्षण मंगलवार को किया गया। संस्थान ने कहा कि स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) इसरो की ओर से विकसित 3 चरणों वाला एक पूर्ण ठोस प्रक्षेपण यान है। यह औद्योगिक उत्पादन के लिए उपयुक्त और प्रक्षेपणों के बीच कम समय अंतराल के साथ मांग के अनुसार प्रक्षेपण…
Read MoreStock Market: शेयर बाजार में साल के आखिरी दिन रौनक, सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 26,000 के पार
Sensex Gains On Last Trading Day: साल 2025 के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। बुधवार, 31 दिसंबर को बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई और सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ 84,870 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी भी 70 अंकों की तेजी के साथ 26,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया है। मीडिया, मेटल और ऑयल एंड गैस जैसे सेक्टर्स में जबरदस्त खरीदारी देखी जा रही है, जो बाजार को ऊपर ले जाने में…
Read Moreसाल के आखिरी दिन फिसले सोने-चांदी के भाव, 6% से अधिक टूटा सिल्वर, देखें लेटेस्ट रेट
Gold-Silver Prices Fall: साल के आखिरी दिन (31 दिसंबर) को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। सुबह के कारोबार में सोने की कीमतों में लगभग 1% की कमी आई, जबकि चांदी के भाव में 6% से अधिक की तेजी से गिरावट दर्ज हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट रिकॉर्ड ऊंचाई पर प्रॉफिट बुकिंग के कारण हुई। MCX पर फरवरी फ्यूचर्स गोल्ड 0.75% गिरकर 1,35,644 रूपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, मार्च फ्यूचर्स सिल्वर 6% से अधिक टूटकर 2,35,373…
Read More