आगरा के नगला नाथू गांव का है मामला, नहाते समय चली गयी थीं गहरे पानी में
आगरा। जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में नगला नाथू गांव के पास मंगलवार को यमुना नदी में) नहाने गईं एक ही परिवार, की छह लड़कियों की डूबने से मौत हो गयी। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को छह लड़कियां सुबह करीब 10 बजे नहाने के लिए नदी में उतरी थीं, लेकिन वे सभी डूबने लगीं।
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने उनमें से दो को बचा लिया, जबकि चार डूब गईं। पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों ने चारों के शवों को बाहर निकाला और उनकी पहचान दिव्या (14), संध्या ( 12 ), शिवानी (17) और नैना (14) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक बचा ली गई दो लड़कियों सोनम (12) और मुस्कान (18) को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गयी।
यह भी पढ़ें : यूपी की राजधानी लखनऊ सहित छह जनपदों में भी मुफ्त सीटी स्कैन जांच की सुविधा