श्रीराम जन्मभूमि परिसर में राजा राम समेत परकोटे में विराजमान देवों की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे सीएम

 5 जून को सरयू के त्रयोदशी जन्मोत्सव की भी अयोध्या में धूम अयोध्या ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम 5 जून को  अयोध्या के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होने जा रहा है। इस दिन श्रीराम जन्मभूमि परिसर में राजा राम और परकोटे में विराजमान अन्य देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होगा, जिसके साक्षी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। संयोगवश इसी दिन मुख्यमंत्री का‌ 53 वां जन्मदिन भी है और वह इस अवसर पर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेंगे। अयोध्या में सरयू नदी के त्रयोदशी जन्मोत्सव की भी…

Read More

सख्त निगरानी से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता में 33% की गिरावट, बिजली आपूर्ति में बड़ा सुधार

गर्मी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हुई सुनिश्चित, करोड़ों की आर्थिक बचत लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के संकल्प को नया बल मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सतत निगरानी और ऊर्जा विभाग में पारदर्शिता व जवाबदेही की नीति के चलते ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल–मई 2025 में 100 केवीए और उससे ऊपर के 1300 ट्रांसफार्मर कम क्षतिग्रस्त हुए। वर्ष 2024-25 में 4009 की तुलना में 2025-26 में यह संख्या 2709 रही।यानी 33% की कमी, जिससे प्रदेशवासियों को बिना…

Read More

कानपुर वर्कशॉप में दो बसों को इलेक्ट्रिक में बदला गया, झांसी-ललितपुर रूट पर होगा ट्रायल

इलेक्ट्रिक बसों में तब्दील होंगी डीजल बसें, ट्रायल की तैयारी में  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम पुरानी डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि कानपुर की राम मनोहर लोहिया वर्कशाप में दो डीजल बसों को इलेक्ट्रिक में बदला जा चुका है। इन बसों को झांसी-ललितपुर रूट पर ट्रायल के लिए चलाया जाएगा। रिट्रोफिटमेंट तकनीक से परिवर्तित होंगी बसें, अतिरिक्त खर्च भी बचेगा बता दें कि पुरानी डीजल बसों…

Read More

उत्तर प्रदेश ने केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी को 50 प्रतिशत करने की मांग की है: अरविंद पनगढ़िया

वित्त आयोग ने की उत्तर प्रदेश की सराहना, कहा- उत्तर प्रदेश बहुत ही अच्छी तरह से संचालित राज्य लखनऊ। सोलहवें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने बुधवार को आयोग के सदस्यों के साथ एक पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई बैठक के बारे में जानकारी दी। वित्त आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में सीएम योगी ने राज्य सरकार की मांगों को लेकर आयोग को मांग पत्र सौंपा है, जिसमें केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी को 41 प्रतिशत से बढ़ाकर 50…

Read More

‘एयरोस्पेस एवं रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2024’ के लिए SOP जारी

रोजगार और रक्षा उत्पादन में आएगी तेजी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने डिफेन्स एवं एयरोस्पेस सेक्टर में भारी निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘एयरोस्पेस तथा रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2024’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को अधिसूचित किया है। इसके अंतर्गत राज्य के 6 डिफेन्स नोड (अलीगढ़, आगरा, लखनऊ, कानपुर, झांसी और चित्रकूट) विकास के केंद्र बनेंगे। सरकार का मानना है इन क्षेत्रों में एयरोस्पेस और रक्षा उद्योगों की स्थापना के लिए प्रचुर संभावनाएं हैं। सरकार का लक्ष्य है कि इन नोड्स के माध्यम…

Read More

2025 के शुरुआती तीन महीने में 8.89 करोड़ अधिक भारतीय पर्यटक पहुंचे वाराणसी

जनवरी से मार्च 2024 तक काशी आए थे 98961 पर्यटक, 2025 (जनवरी से मार्च) तक पहुंचे 1.50 लाख पर्यटक वाराणसी। पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश में पर्यटन को नया आयाम दिया है। काशी हो या यूपी का अन्य कोई भी जनपद, यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। देश और दुनिया से आए पर्यटक दिन-प्रतिदिन काशी की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। आठ साल में विकास का मॉडल बनकर बनारस विश्व के पर्यटन मानचित्र पर छा गया…

Read More

ऑपरेशन सिन्दूर : पाक का कबूलनामा, भारत ने ठोका ज्यादा बताया कम

ऑपरेशन सिंदूर के बाद छलका पाकिस्तान का दर्द नई दिल्ली। ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर विपक्ष जो भी कहे मगर हकीकत यह है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को तबीयत से ठोका ज्यादा मगर वताया कम। पाकिस्तान के दर्द के आंसू उसके द्वारा पाकिस्तान के ऑपरेशन वुनयान मार्सेस पर तैयार डोजियर में छलका है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के डोजियर में कबूला गया है कि जितना भारतीय सेना ने दावा किया था उससे ज्यादा ही इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान की ठुकाई की जिससे काफी अधिक नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान की रिपोर्ट…

Read More

श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय महोत्सव शुरू

101 वैदिक ब्राह्मणों ने शुरू किया अनुष्ठान अयोध्या । श्रीराम मंदिर परिसर में श्रीराम दरवार समेत आठ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आज मंगलवार से अनुष्ठान शुरू हो गया। सुबह 6.30 जे अनुष्ठान शुरू हुआ, जो तीन दिनों तक चलेगा। 101 वैदिक ब्राह्मण अनुष्ठान में जुटे हैं। मंदिर परिसर स्थित यज्ञ मंडप से वेद मंत्रों की गूंज पूरे दिन सुनाई पड़ती रही। इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट श्रीराम मंदिर के प्रथम तल की तस्वीरें जारी की हैं। श्रीराम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…

Read More

अमेरिका के उपराष्ट्रपति की पत्नी हुई भावुक : कहा बच्चे तो पीएम मोदी को मानने लगे हैं अपना ‘बाबा’

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस ने भारत यात्रा को बताया बेहद यादगार वॉशिंगटन । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस ने अप्रैल की अपनी भारत यात्रा को वेहद यादगार बताते हुए उसे जीवन में एक वार मिलने वाला अनुभव करार दिया। उन्होंने कहा कि उनके तीनों वच्चे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना ‘वावा’ मानने लगे। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अप्रैल में भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा की थी और उनके साथ पत्नी उषा वेंस और उनके तीन छोटे वच्चे इवान, विवेक…

Read More

पंजाब का सपना तोड़ आरसीबी 18 साल बाद बना नया चैंपियन, जीत से भावुक कोहली नहीं रोक पाए आंसू

अहमदाबाद । विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 18 साल की नाकामियों और निराशाओं को आखिरकार भुलाते हुए पंजाव किंग्स को मंगलवार को छह रन से हराकर पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग खिताव अपने नाम किया। जीत तय होते ही अपने आंसू पर कावू नहीं पा सके विराट मैदान पर घुटने के वल वैठकर रो पड़े। उनके साथ ही 18 साल से ‘ई साला कप नामडे’ का मंत्र जप रहे आरसीवी के प्रशंसकों की आंखें भी नम हो गई। अव तक तीन वार फाइनल में मिली नाकामी की यादें…

Read More