नई दिल्ली । इटली का प्राचीन शहर रोम जो आज से करीब 2,000 साल पहले पानी में डूब चुका था, एक बार फिर दस्तक दे रहा है। विस्फोटक ज्वालामुखी ने एनेरिया नाम के इस शहर को पूरी तरह तबाह कर दिया था। आपको बता दें कि इटली के इस्चिया द्वीप पर 180 ईस्वी में क्रटियो नाम का ज्वालामुखी फटा था। पानी के नीचे चल रही इस खुदाई से इतिहास एक बार फिर लोगों के सामने होगा।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुरातात्विक खुदाई और पानी के अंदर टूरिज्म (Underwater Tourism) इस पुराने शहर को लोगों के सामने लेकर आएगा। इस शहर के खंडहर कार्टारोमाना की खाड़ी में पानी की सतह के नीचे है। बहुत सारे लोग Glass Bottom Boats के जरिए इस जगह को देख सकते हैं। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि यहां आज भी पानी के नीचे प्राचीन घाट, रोमन के जमाने की चीजें और पत्थर की बनीं इमारतें आज भी मौजूद है।
1970 में कुछ गोताखोरों को इस्चिया तट के पास मिट्टी के बर्तन और कुछ सिल्लियों के टुकड़े मिले थे, लेकिन उस समय इस खोज की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया था। 2011 में बड़ी सफलता हाथ लगी जब कुछ नाविक और इतिहास में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को समुद्र तल से 2 मीटर नीचे एक रोमन घाट मिला। इसके बाद मिट्टी के जार, मोजाइक, सिक्के, समुद्र के किनारे बने किसी विला के टूटे पड़े हिस्से और एक रोमन जहाज भी मिली। इस्विया को पहले ग्रीक क्षेत्र माना जाता था । यह लंबे समय से अपने गर्म पानी के झरनों और 750 ईसा पूर्व में शुरुआती ग्रीक लोगों के बसने के लिए मशहूर था। 322 बीसी में यहां रोमन लोगों का कब्जा हो गया जिसके बाद इस जगह का नाम बदलकर एनेरिया कर दिया गया। यह नाम प्लिनी द एल्डर और स्ट्रैबो जैसे लेखकों की बुक्स में भी मिलता है।
पुरातत्वविद डॉक्टर एलेसेंड्रा बेनिनी ने बताया कि, पहले ये माना जाता था कि रोमन लोगों ने इस्विया शहर पर कोई शहर नहीं बसाया । शायद सैंकड़ों सालों तक ज्वालामुखी की राख और मिट्टी के नीचे दब रहने के कारण रोमन रिकॉर्ड्स में इसका जिक्र नहीं मिलता। ये खोज रोमन सैन्य अभियानों की भी खास जानकारी और सबूत देती है। इस जगह पर मिले मिट्टी के बर्तन ( एम्फोरा) भूमध्य सागर के पार 12 अलग- अलग उत्पादन केंद्रों से आए थे। खास बात ये है कि गर्मी के महीने के दौरान यहां आने वाले पर्यटक लाइव खुदाई देख सकेंगे। साथ ही एनेरिया का 3डी वीडियो भी बनाया जाएगा जिसमें सड़कें, समुद्र के तट और इमारतों को दिखाया जाएगा।
यह भी पढ़ें : स्पेनिश का यह शहर लटकती चट्टान के नीचे बसा है, इसे देखने दूर-दूर से यहां आते हैं पर्यटक