लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज लाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को खुद इसका ऐलान करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और अन्य कारणों से फसलों को नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए जल्द बड़ा पैकेज घोषित किया जाएगा। इससे प्रदेश के करीब तीन करोड़ किसान परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं, महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी सरकार विशेष पैकेज लाएगी। मुख्यमंत्री ने किसानों और श्रमिकों को सस्ता व सम्मानजनक…
Read MoreDay: November 4, 2026
दिवाली-छठ पर यूपी में अधिकारियों की छुट्टियां रद्द, योगी आदित्यनाथ की चेतावनी- उपद्रव करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दीपावली, छठ पूजा और देव दीपावली समेत आगामी त्योहारों को देखते हुए योगी सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन से लेकर तहसील और थाना स्तर तक के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि त्योहारों के माहौल को बिगाड़ने और उपद्रव फैलाने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों से पूरी सख्ती से निपटा जाएगा। मुख्यमंत्री ने मंगलवार रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ…
Read More‘मुझे पैसे भी नहीं चाहिए…’ लव गिल की मां का मैसेज सुन टूट गईं माही विज, बिग बॉस 20 छोड़ने की दी चेतावनी
नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद और तीखी बयानबाजी का दौर जारी है। अब शो के नए प्रोमो में माही विज भावुक होती नजर आई हैं। लव गिल की मां का संदेश सुनने के बाद माही की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने शो में अपने साथ हो रहे व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए यहां तक कह दिया कि अगर उन्हें इसी तरह निशाना बनाया जाता रहा तो वह शो जारी नहीं रखेंगी। माही ने साफ कहा कि उन्हें पैसे भी नहीं…
Read More23 सुपरहीरो पर भारी पड़ेगा एक विलेन! ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ से पहले डॉक्टर डूम की दुनियाभर में धूम, भारत से जापान तक क्यों मचा तहलका?
नई दिल्ली: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ रिलीज से पहले ही दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई है। फिल्म की सबसे बड़ी वजह इसका खतरनाक विलेन डॉक्टर डूम है, जिसका मुकाबला 23 से ज्यादा सुपरहीरो से होने वाला है। आयरन मैन, कैप्टन अमेरिका, थॉर और स्पाइडर-मैन जैसे लोकप्रिय किरदारों की दुनिया में अब एक ऐसा दुश्मन उतरने जा रहा है, जिसके सामने पूरी सुपरहीरो टीम को अपनी ताकत लगानी होगी। भारत, जापान, चीन और दक्षिण कोरिया तक डॉक्टर डूम को लेकर प्रशंसकों का उत्साह देखने को…
Read Moreहवा में इंडिगो फ्लाइट के इमरजेंसी गेट से छेड़छाड़! यात्री की एक हरकत से बज उठा अलार्म, विमान में मची अफरा-तफरी
नई दिल्ली: दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब उड़ान के दौरान एक यात्री ने कथित तौर पर इमरजेंसी एग्जिट गेट के मैकेनिज्म से छेड़छाड़ कर दी। यात्री की इस हरकत के बाद विमान में अलार्म बजने लगा, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। मामले में पुलिस ने 33 वर्षीय यात्री के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E6884 में हुई। आरोपी की पहचान गौरव सत्येंद्र रौतेला के रूप में हुई है, जो पुणे के…
Read Moreपंजाब में आज सियासी महाघमासान! राहुल गांधी संगरूर से फूंकेंगे चुनावी बिगुल, BJP का 1984 पर बड़ा कार्यक्रम; CM मान दे सकते हैं दिवाली का तोहफा
चंडीगढ़: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार, 4 नवंबर को राज्य की राजनीति में तीन बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी संगरूर से पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे, वहीं भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ में 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर ‘जख्म 84 दे’ सम्मेलन आयोजित करेगी। दूसरी ओर मुख्यमंत्री भगवंत मान दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं, जिसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़े ऐलान किए जाने की चर्चा है। एक ही दिन…
Read Moreअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका? दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स की बढ़त, रिपब्लिकन की बढ़ी चिंता
वाशिंगटन: अमेरिका में 3 नवंबर को हुए मध्यावधि चुनाव के शुरुआती नतीजे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए चुनौती के संकेत दे रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों में डेमोक्रेटिक पार्टी कई अहम सीटों पर आगे दिखाई दे रही है। प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन उम्मीदवारों के मुकाबले बढ़त बनाई है, जबकि सीनेट के शुरुआती नतीजों में भी रिपब्लिकन पार्टी को कुछ सीटों पर नुकसान हुआ है। हालांकि, मतगणना जारी रहने के कारण दोनों सदनों की अंतिम तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है। प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स आगे,…
Read MoreAAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के ठिकानों पर ED की रेड, तड़के पहुंची टीम; 2027 चुनाव के लिए मिला था टिकट
मोगा: पंजाब में आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के ठिकानों पर बुधवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। मोगा विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पार्टी की प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष अमनदीप कौर अरोड़ा के मोगा-लुधियाना रोड स्थित फ्लैटों पर जांच एजेंसी की टीम सुबह-सवेरे पहुंची। इसके बाद उनके निजी आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से जिले के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है। CRPF के पहरे में तलाशी, वित्तीय दस्तावेजों की जांच ईडी की कार्रवाई…
Read Moreजयपुर से अमेरिका तक गूंजी पिया दांडिया की जीत की गूंज, फ्लोरिडा सीट पर कब्जा कर बनीं दूसरी भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य
वाशिंगटन: राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ी पारिवारिक जड़ों वाली पिया दांडिया ने अमेरिकी चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार दांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से रिपब्लिकन उम्मीदवार केसी असकर को हराकर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में जगह बनाई है। इस जीत के साथ वह अमेरिकी संसद के निचले सदन के लिए निर्वाचित होने वाली दूसरी भारतीय-अमेरिकी महिला बन गई हैं। उनसे पहले प्रमिला जयपाल यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। चुनावी अनुमानों के मुताबिक, करीब 99 प्रतिशत मतों की गिनती पूरी होने तक…
Read Moreश्रीनगर में आधी रात भीषण अग्निकांड से मची तबाही, 80 झुग्गियां जलकर राख; मलबे से मिले 2 युवकों के शव
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बेमिना इलाके में आधी रात को भीषण आग लगने से भारी तबाही मच गई। 3 और 4 नवंबर की दरमियानी रात दुर्बल क्षेत्र की झुग्गी बस्ती में भड़की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि लकड़ी और तिरपाल से बनी करीब 80 अस्थायी झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में आने से पास स्थित एक खाली पोल्ट्री फार्म और वहां खड़ा टिपर वाहन भी बुरी…
Read More